Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CITU 56th Foundation Day: बीएसपी कर्मचारियों ने सेक्टर 9 हॉस्पिटल को दिए अपने खून, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CITU 56th Foundation Day: बीएसपी कर्मचारियों ने सेक्टर 9 हॉस्पिटल को दिए अपने खून, देखें फोटो

Azmat ali 30/05/2026 1 minute read
CITU 56th Foundation Day BSP Employees Donate Blood to Sector 9 Hospital

CITU 56th Foundation Day: रक्तदान करने वाले को अस्पताल प्रबंधन की तरफ से एक प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और पेन प्रदान किया गया।

  • सीटू नेताओं ने कहा-रक्तदान: मानवता की सबसे बड़ी सेवा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के 56 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू) द्वारा 30 मई को सेक्टर-9 अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रक्तदान ऐसा कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसूति अथवा ऑपरेशन के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान ही सबसे बड़ी सहायता बनता है।

इस अवसर पर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनीता द्विवेदी, डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर, डॉक्टर उदय धावाडे, अस्पताल प्रशासनिक अधिकारी शाहिद अहमद ने इस कार्यक्रम को प्रेरित किया। वहीं, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर नीली एस कुजूर, डॉक्टर दीपक कुमार दास महापात्रा, राजीव शर्मा (डिप्टी मैनेजर), रीता भटनागर (असिस्टेंट मैनेजर) एवं ब्लड बैंक स्टाफ संजय फुलजले, अजय कुमार आर्य, मिनाक्षी चरण, जितेन्द्र कुमार, शैल कुमारी सिंग, राजू सोरेन, लीलाधर, ढाकेश्वरी ने विशेष भूमिका अदा की।

युवा पीढ़ी में रक्तदान के प्रति जागरूकता

सीटू महासचिव टी. जोगा राव ने कहा-आज समाज में अनेक युवा रक्तदान को लेकर जागरूक हो रहे हैं, लेकिन अभी भी कई लोगों के मन में अनावश्यक भय एवं भ्रम मौजूद हैं। सीटू का यह प्रयास है कि रक्तदान शिविर के माध्यम से आम जनमानस एवं विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरित किया जाए कि रक्तदान सुरक्षित, सरल और जीवन बचाने वाला कार्य है। युवाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और भविष्य में अधिक लोग इस महान कार्य से जुड़ेंगे।

एक यूनिट रक्तदान : कई जिंदगियों की मदद
चिकित्सकों के अनुसार एक यूनिट रक्त को विभिन्न घटकों में विभाजित कर कई मरीजों के उपचार में उपयोग किया जा सकता है। इस प्रकार एक व्यक्ति का रक्तदान लगभग चार जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकता है। रक्त की कमी के कारण किसी मरीज का उपचार बाधित न हो, इसके लिए नियमित रक्तदान अत्यंत आवश्यक है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

सामाजिक सरोकार एवं ट्रेड यूनियन की भूमिका
सहायक महासचिव टी. जोगा राव ने कहा-सीटू एवं हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। मजदूर हितों के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में भागीदारी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। यह कार्यक्रम यह संदेश भी देता है कि ट्रेड यूनियन केवल श्रमिक अधिकारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करती हैं।

भविष्य में भी जारी रहेंगे जनहित के आयोजन
सीटू आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक अवसरों पर इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। हमारा उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर हम जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। समाज के सभी जागरूक नागरिकों, कर्मचारियों एवं युवाओं से अपील है कि वे इस अभियान से जुड़कर मानव जीवन बचाने की इस मुहिम को सफल बनाएं।

इन कर्मचारियों ने किया रक्तदान
सीटू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी साथियों के साथ-साथ यूनियन के सामान्य साथी एवं कर्मचारीगण रक्तदान अभियान में भागीदारी की, जिनमे नान वर्क्स जोन से लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मिल जोन के रेल मिल विभाग से केवेंद्र सुंदर, अरूण बेरा, बीआरएम से भागचंद जाटव, कोक ओवन से राजेश तिवारी, डॉ गिरिधर चंद्रा, डी यल्ला राव, सुशील कुमार, चंद्र शेखर गौतम, रविनंदन, नेत्रपाल पी एंड ई जोन के अग्नि शमन विभाग से जितेंद्र जेटी, मोनिश हिरवानी,अमन कुमार, प्रकाश शर्मा, संतोष कुमार देवांगन, आक्सीजन प्लांट 2 से जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, पीबीएस से अशोक चरडे, सर्विसेज जोन के टी एंड डी विभाग से सविता मालवीय, ओम प्रकाश श्रीवास स्टील जोन के एसएमएस 2 से प्रवीण कालमेघ, आरएमपी 2 से लेखपाल सुधाकर, अनिल कुमार, मेडिकल जोन से चंद्रिका भगत, अग्रेश्वर प्रसाद, गौरव कुमार नहाटे, ऋषिकेश पात्रा शामिल है।

रक्तदान करने वाले को अस्पताल प्रबंधन की तरफ से एक प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो और पेन प्रदान किया गया। इसके साथ ही कई साथियों ने नाम और मोबाइल नंबर दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर सूचना देने से तुरंत रक्तदान करने आ जाएंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP में फर्जी गेट पास का बड़ा खेल! नकली पहचान पत्र से प्लांट में घुस रहे चोर, अब RFID जरूरी
Next: BSL Retirement Ceremony: बोकारो स्टील प्लांट के 5 अधिकारी और 17 कर्मचारियों की विदाई

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.