Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आग में झुलसे भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल की 17 दिन बाद मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आग में झुलसे भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल की 17 दिन बाद मौत

Azmat ali 21/06/2026 (Last updated: 21/06/2026) 1 minute read
Death of Bhilai Steel Plant contractor Sudhanshu Khandelwal

बीएसपी के श्रमिक नेता योगेश सोनी पर जानलेवा हमला कराने के आरोप में सुधांशु खंडेलवाल जेल भी जा चुके। बीएसपी ब्लैक लिस्टेट कर चुकी।

भट्ठी थाना को दिए अपने बयान में सुधांशु खंडेलवाल ने कहा था कि चाय बनाते समय आग लगी थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल की मौत हो गई है। 100 प्रतिशत झुलसने के बाद पिछले 17 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। मृतक के चाचा प्रमोद खंडेलवाल ने शोक संदेश दिया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल 4 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गए थे। वह पूरी तरह आग से घिर गए थे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया।

शुरुआती दिनों में उनकी हालत गंभीर होने के बावजूद वह बातचीत कर रहे थे। चिकित्सकों को भी उम्मीद थी कि उनकी स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि पिछले तीन दिनों से उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्होंने बातचीत करना भी बंद कर दिया था। संक्रमण बढ़ने से स्थिति और नाजुक हो गई थी। आखिरकार रविवार रात उनका निधन हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Exam 2026: कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका, 5 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा

चाय बनाते समय आग लगने की बात कही थी

भट्ठी थाना को दिए अपने बयान में सुधांशु खंडेलवाल ने कहा था कि चाय बनाते समय आग लगी थी। उन्होंने आत्महत्या की आशंका से साफ इनकार किया था। पुलिस को मौत की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ऑफिस के किचन में हुआ था हादसा

घटना सेक्टर-1 स्थित सुधांशु खंडेलवाल के कार्यालय में हुई थी। बताया जाता है कि कर्मचारियों को कामकाज का निर्देश देने के बाद वह किचन में गए थे। कुछ देर बाद चीख-पुकार सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो उनका शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था। इसके बाद उन्हें तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: मैनपावर सप्लाई करने 2 भारतीय, 1 नीदरलैंड की एजेंसी इम्पैनल, यहीं से होगी भर्ती

विवादों से भी जुड़ा रहा नाम

सुधांशु खंडेलवाल, बीएसपी के वरिष्ठ ठेकेदार नंदू खंडेलवाल के पुत्र थे। उनका नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। बीएसपी के श्रमिक नेता योगेश सोनी पर जानलेवा हमला कराने के आरोप में वह जेल भी जा चुके थे। इसके अलावा अन्य मामलों में भी उनका नाम सामने आया था।

ठेका मजदूरों से विवाद और कथित अनियमितताओं के आरोपों के चलते भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन उनकी दो कंपनियों को ब्लैकलिस्ट भी कर चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग: सांसद और महापौर ने दिखाई झंडी, भिलाई में 328 महिलाओं और बेटियों ने दौड़ाई साइकिल
Next: NFSC नागपुर में प्रवेश शुरू, देश का एकमात्र B.Tech Fire Engineering कोर्स बना छात्रों की पहली पसंद, 24 लाख तक पैकेज

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.