Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL VR Scheme 2026: क्या सस्पेंशन लगभग तय, इसलिए 8 कर्मचारियों-अधिकारियों के VRS आवेदन खारिज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL VR Scheme 2026: क्या सस्पेंशन लगभग तय, इसलिए 8 कर्मचारियों-अधिकारियों के VRS आवेदन खारिज

Azmat ali 20/06/2026 1 minute read
SAIL VRS Scheme 2026 VRS Applications of 8 Employees Facing Disciplinary Action Rejected

भिलाई स्टील प्लांट में अब तक करीब 106 VRS आवेदन मंजूर। VRS लेने वालों की संख्या 200 से घटकर करीब 155 पर आई।

  • 8 कार्मिकों के खिलाफ विजिलेंस, भ्रष्टाचार और अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) से जुड़े मामले चल रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर सामने आई है। विवादों में घिरे कर्मचारियों और अधिकारियों को VRS का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रबंधन ने ऐसे कई कार्मिकों के आवेदन खारिज कर दिए हैं।

जिन कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस, भ्रष्टाचार या अनुशासनात्मक कार्रवाई के मामले चल रहे हैं, उन्हें VRS देकर कंपनी से बाहर नहीं किया जाएगा। पहले उनके मामलों का निपटारा होगा। इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। 20 मई से 20 जुलाई तक वीआर आवेदन की तारीख तय है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद अमरेंदु प्रकाश अब हिंदुस्तान जिंक के Chief Executive Officer, सेल के पूर्व सीएमडी ने मकान किया सरेंडर, 35 का रिश्ता टूटा

ताजा मामला भिलाई स्टील प्लांट का है। यहां 8 कार्मिकों के VRS आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। आवेदन खारिज होते ही कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ गई है। प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि जिन कार्मिकों के खिलाफ जांच या विभागीय कार्रवाई चल रही है, उन्हें फिलहाल VRS नहीं दिया जाएगा। जब तक जांच और संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आवेदन लंबित या निरस्त ही रहेगा।

भिलाई स्टील प्लांट में अब तक करीब 106 VRS आवेदन मंजूर हो चुके हैं। शुरुआत में VRS लेने वालों की संख्या लगभग 200 तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद में कई कर्मचारियों ने अपने आवेदन वापस ले लिए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate

इसी वजह से वर्तमान में VRS आवेदनों की संख्या घटकर करीब 155 रह गई है। जिन आवेदनों में कमी आई है, उनमें उन 8 कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिनके आवेदन प्रबंधन ने खारिज कर दिए हैं।

बीएसपी मामलों के जानकार के अनुसार इन 8 कार्मिकों के खिलाफ विजिलेंस, भ्रष्टाचार और अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) से जुड़े मामले चल रहे हैं। ऐसे मामलों में कंपनी आमतौर पर VRS की अनुमति नहीं देती।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर

पहले जांच पूरी की जाती है और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। सूत्रों का दावा है कि इनमें से कुछ मामलों में सस्पेंशन या अन्य कड़ी कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप की बिजली व्यवस्था चौपट, सुधार की मांग, सेक्टरवासी परेशान
Next: SAIL Junior Manager Exam 2026: कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका, 5 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.