Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग: सांसद और महापौर ने दिखाई झंडी, भिलाई में 328 महिलाओं और बेटियों ने दौड़ाई साइकिल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग: सांसद और महापौर ने दिखाई झंडी, भिलाई में 328 महिलाओं और बेटियों ने दौड़ाई साइकिल

Azmat ali 20/06/2026 1 minute read
Khelo India Asmita Cycling League 328 Women and Girls Cycled in Bhilai MP and Mayor Flagged off the Event

भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में भिलाई में आयोजन। सेफी चेयरमैन एनके बंछोर रहे मौजूद।

  • विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट एवं बीएसपी साइक्लिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भिलाई में अस्मिता साइक्लिंग लीग जिला स्तर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विजय बघेल-सांसद, मुख्य संरक्षक साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि महापौर नीरज पाल, विनोद खांडेकर-पूर्व विधायक एवं संरक्षक साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, नरेंद्र कुमार बंछोर-अध्यक्ष बीएसपी साइक्लिंग क्लब एवं सेफी चेयरमेन, परविंदर सिंह अध्यक्ष बीएसपी साइकिल पोलो क्लब एवं पूर्व ओए-बीएसपी महासचिव, डॉ रमेश श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ रहे।

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार एवं साइक्लिंग एसोसिएशन के ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा ने बताया कि अस्मिता साइक्लिंग लीग महिला वर्ग के लिए समस्त खेलों में भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित किया जाता है। इस आयोजनका उद्देश्य स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं खेल के क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में 328 महिला-बालिका प्रतिभागियों ने भाग लिया।

यह प्रतियोगिता 3 वर्गों में आयोजित की गई सब जूनियर बालिका (16 वर्ष से कम) में प्रथम शीतल द्वितीय वंदना एवं तृतीय साक्षी सलामे रहीं, जूनियर बालिका (17 एवं 18 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम इशिता सिन्हा, द्वितीय मेघा साहू व तृतीय पुष्पांजलि रही वही सीनियर महिला (18 वर्ष से ऊपर ) में प्रथम हीना द्वितीय प्रभा एवं तृतीय स्थान पर बबीता मलिक रहीं। विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर तोषेंद्र वर्मा (कोषाध्यक्ष, भारतीय साइकिल पोलो महासंघ), ई वी सुनील उपाध्यक्ष साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग, देवप्रकाश वर्मा (सचिव, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट), शशांक देशमुख सचिव साइकिल पोलो एसोसिएशन ऑफ दुर्ग, बीना मिश्रा कोषाध्यक्ष साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, साइक्लिंग एसोसिएशन से अभिषेक मिश्रा, शशिकांत पांडे, मोहित कुमार, जावेद कुरैशी, नीरज मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा पीटीआई भेषिका वर्मा, विद्या नायर, डॉ मेजर सिंह (विभागाध्यक्ष, मनसा कॉलेज) हरभजन सिंह, रोहित पटेल, स्वास्थ्य विभाग दल, पुलिस यातायात विभाग एवं नगर निगम भिलाई का विशेष योगदान रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Junior Manager Exam 2026: कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका, 5 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा
Next: आग में झुलसे भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल की 17 दिन बाद मौत

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.