सेल कॉर्पोरेट ऑफिस एवं सेंट्रल यूनिट्स में 17 अधिकारियों को पदोन्नति। ई-2 से ई-3 में 2, ई-3 से ई-4 में 3 और ई-4 से ई-5 में 12 अधिकारी शामिल।
- SAIL में प्रमोशन का इंतजार जारी, AGM-DGM और DGM-GM सूची पर टिकी सबकी निगाहें।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में ई-5 तक के अधिकारियों के प्रमोशन ऑर्डर जारी होने के बाद अब सभी की नजर एजीएम (E-5) से डीजीएम (E-6) और डीजीएम (E-6) से जीएम (E-7) की सूची पर टिकी है। मंगलवार रात समाचार लिखे जाने तक यह आदेश जारी नहीं हो सका था, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है। दिनभर सेल मुख्यालय और विभिन्न संयंत्रों में प्रमोशन सूची को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
आप भी जानिए क्या-क्या चर्चा होती रही
-कुछ अधिकारियों का कहना है कि प्रमोशन के साथ संभावित 15 प्रतिशत ट्रांसफर के प्रस्ताव के कारण सूची को अंतिम रूप देने में समय लग रहा है।
-कुछ लोगों का दावा है कि इस्पात सचिव की समीक्षा बैठक के कारण सेल कॉर्पोरेट कार्यालय के अधिकारी देर तक व्यस्त रहे, जिससे आदेश जारी होने में देरी हुई।
-कुछ अधिकारियों का मानना है कि सूची देर रात जारी हो सकती है, जबकि अन्य का कहना है कि बुधवार सुबह आदेश जारी होने की संभावना है।
सारा दिन इंतजार में कटा
हालांकि, इन सभी चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सेल प्रबंधन की ओर से अभी तक एजीएम से डीजीएम और डीजीएम से जीएम प्रमोशन सूची जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान या समय-सीमा जारी नहीं की गई है। प्रमोशन सूची जारी होने का इंतजार कर रहे अधिकारियों के बीच पूरे दिन इसी विषय पर चर्चा होती रही। अब सभी की निगाहें सेल प्रबंधन के अगले आदेश पर टिकी हैं।
सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ये बोले
स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर का कहना है कि ई-2 से ई-5 तक अच्छा कवरेज मिला है। कहीं से भी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। अब 2 ऑर्डर का इंतजार है। उम्मीद है कि उसमें भी अच्छा कवरेज रहे। अफसरों को कवरेज अच्छा मिलना चाहिए, जो मिला है, वह बेहतर ही दिख रहा है।
भिलाई में जीएम बनने 66 अफसर थे पात्र
डीजीएम ई-6 से जीएम ई-7 के लिए प्लांट से टाउनशिप तक 61 अधिकारी पात्र थे। जबकि 5 मेडिकल से थे। इस तरह कुल 66 अफसर इंटरव्यू के लिए पात्र थे। इनमे से 20 से 21 लोगों का प्रमोशन होना है। माइंस की अलग लिस्ट होगी। जीएम बनने का ख्वाब देखने वालों की बेचैनी भी बढ़ी हुई है।
सेल कॉर्पोरेट ऑफिस एवं सेंट्रल यूनिट्स में इनको मिली तरक्की
सेल कॉर्पोरेट ऑफिस एवं सेंट्रल यूनिट्स की 30 जून 2026 से प्रभावी प्रमोशन सूची के अनुसार कुल 17 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें ई-2 से ई-3 में 2, ई-3 से ई-4 में 3 और ई-4 से ई-5 में 12 अधिकारी शामिल हैं।
ई-2 से ई-3 (डिप्टी मैनेजर से मैनेजर)
निखिल चंदवानी — मैनेजर (लॉ), कॉर्पोरेट ऑफिस
सुमित गहलोत — मैनेजर (लॉ), कॉर्पोरेट ऑफिस
ई-3 से ई-4 (मैनेजर से सीनियर मैनेजर)
अंजुम परवेज खान — सीनियर मैनेजर (CMMG), कॉर्पोरेट ऑफिस
वी. अरविंद — सीनियर मैनेजर (स्पोर्ट्स सेल), कॉर्पोरेट ऑफिस
राजश्री कश्यप — सीनियर मैनेजर (फाइनेंस), कॉर्पोरेट ऑफिस
ई-4 से ई-5 (सीनियर मैनेजर से असिस्टेंट जनरल मैनेजर)
बीना वाधवा — एजीएम (एचआर), कॉर्पोरेट ऑफिस
नीलम नवानी — एजीएम (विजिलेंस), कॉर्पोरेट ऑफिस
प्रबल साधु — एजीएम (एचआर), कॉर्पोरेट ऑफिस
वैभव मौदगिल — एजीएम (एचआर), कॉर्पोरेट ऑफिस
स्नेह लता — एजीएम (CMMG), कॉर्पोरेट ऑफिस
स्नेहा श्रद्धा — एजीएम (एचआर-एलएंडडी), एमटीआई
सोनम कपूर — एजीएम (फाइनेंस), कॉर्पोरेट ऑफिस
अलका ढींगरा — एजीएम (एचआर), कॉर्पोरेट ऑफिस
चंद्र नाथ कुमार — एजीएम (एचआर-एलएंडडी), एमटीआई
अभिनव सिंह — एजीएम (ऑपरेशंस), कॉर्पोरेट ऑफिस
पूनम कुशवाहा — एजीएम (CIG), कॉर्पोरेट ऑफिस
गौरव पांडेय — एजीएम (एचआर), कॉर्पोरेट ऑफिस

