Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीएमओ इंचार्ज डॉ. विनीता द्विवेदी संग 21 अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी खास विदाई, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमओ इंचार्ज डॉ. विनीता द्विवेदी संग 21 अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी खास विदाई, पढ़ें नाम

Azmat ali 30/06/2026 1 minute read
CMO in Charge Dr Vinita Dwivedi and 21 other Officers Retired BSP OA Honored Them 3

सेफी चेयरमैन व ओए अध्यक्ष एनके बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्र, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने अधिकारियों को सम्मानित किया।

  • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने जून में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया। प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, उपाध्यक्ष द्वय संतोष कुमार सिंह रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष माइंस नीतेश छत्री, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्या, अनु पी उपस्थित थे।

इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में जून 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए डॉ. विनीता द्विवेदी, सीएमओ इंचार्ज (एमएंडएचएस), झागर सिंह, जीएम (सीओसीसीडी), अनुपम स्वरूप, जीएम (राजहरा), अनिल कुमार मलिक, जीएम (स्टोर्स), डॉ. पी. मर्सी, एडिसनल सीएमओ (एमएंडएचएस), संजय बी. पाटिल, जीएम (सीओसीसीडी), जगन्नाथ रथ, (बीएसओ, भिलाई), राकेश सिंह ठाकुर, एजीएम (आरएडी-2), नितीन कनिकदले, एजीएम (टीएसडी), समिरन कुमार दास, एजीएम (पावर सिस्टम), विजय कुमार वर्मा, एजीएम (रिक्लेमेशन शॉप), लाली वेणुगोपाल, एजीएम (टेलीकॉम), भाऊराव ढोके, एजीएम (एमएंडएचएस), कृष्णा कुमार बघेल, एजीएम (एसएमएस-2), अब्दुल हक, एजीएम (एमएंडएचएस), संतोष अब्राहम, सीनियर मैनेजर (पीबीएस), एमवीवी प्रसाद, सीनियर मैनेजर (एचआर), रमेश कुमार राठौर, सीनियर मैनेजर (नंदिनी), आरएस छाया दिनकर, डिप्टी मैनेजर (टीएसडी), विरेन्द्र प्रसाद, डिप्टी मैनेजर (एसपी-3), रामा राव, असिस्टेंट मैनेजर (सीओसीसीडी) का सम्मान किया गया।

अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर

समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया।

ओ.ए. महासचिव अंकुर मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की, उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर भावनाओं से परिपूर्ण है, एक ओर हम अपने अनुभवी और समर्पित अधिकारियों को विदाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का गौरव भी प्राप्त कर रहे हैं।

समारोह में ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि सुष्मिता पाटला ने किया। कार्यक्रम में सीएमओ (मेडिकल) डॉ. कौशन्द्र ठाकुर, परविन्दर सिंह, एस के महाराणा, वेणुगोपाल देवांगन, ओए जोनल प्रतिनिधिगण- एम ए आर शरीफ, विरेन्द्र सिंह, डॉ. मनीष देवांगन, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, विवेक सिंह चौहान, आदित्य दुबे, रोहित हरित, एस के नागले, विकास सिन्हा, राजूल पाण्डेय, श्वेत कुमार मिश्रा, एच एल सोनवानी, अंकुर राठौर, थालेश सिन्हा, विनीत वर्मा, एम. विजय कुमार, एस के अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बिकने नहीं देंगे: बीएसपी कर्मचारी उतरे सड़क पर, BAKS ने दी चेतावनी
Next: बोकारो स्टील प्लांट से सीजीएम संग 13 अधिकारी और 28 कर्मचारी सेवानिवृत्त, मैनेजमेंट ने दी विदाई

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.