Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CISF Transfer Orders: 6 डीआईजी का तबादला, 1 को अतिरिक्त प्रभार, भिलाई के DIG IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी गए दिल्ली
  • ताज़ा ख़बरें

CISF Transfer Orders: 6 डीआईजी का तबादला, 1 को अतिरिक्त प्रभार, भिलाई के DIG IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी गए दिल्ली

Azmat ali 25/06/2026 1 minute read
CISF Transfer Orders 6 DIGs Transferred Bhilai DIG IPS Nagendra Nath Tripathi Moves to Delhi

डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस, डीआईजी, एसजेड-2 मुख्यालय हैदराबाद को एसजेड-1 मुख्यालय, चेन्नई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में तैनात डीआईजी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का एनसीआर जोन मुख्यालय में स्थानांतरण अहम माना जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मुख्यालय ने संगठनात्मक और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए छह उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। महानिदेशक (DG), CISF ने इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। इसके साथ ही एक वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त करने तथा अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: क्या उजड़ेगी Bhilai Township? हजारों परिवारों के आशियाने पर खतरा, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने नीति आयोग, पीएम से लगाई गुहार, पढ़ें

जानिए तबादला किस-किस अधिकारी का हुआ

डीआईजी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, आईपीएस
वर्तमान पदस्थापना : बीएसपी भिलाई
नई पदस्थापना : एनसीआर जोन मुख्यालय, नई दिल्ली

डीआईजी अपूर्व पांडेय
वर्तमान पदस्थापना : एएसजी अहमदाबाद
नई पदस्थापना : एफएचक्यू, नई दिल्ली (डीआईजी/इंटेलिजेंस)

डीआईजी विनोद कुमार चौरसिया
वर्तमान पदस्थापना : एनईजेड मुख्यालय, गुवाहाटी
नई पदस्थापना : एएसजी अहमदाबाद

डीआईजी अजय कुमार खंडेलवाल
वर्तमान पदस्थापना : एसजेड-1 मुख्यालय, चेन्नई
नई पदस्थापना : एनईजेड मुख्यालय, गुवाहाटी

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया

डीआईजी अजय कुमार
वर्तमान पदस्थापना : एएसजी कोलकाता
नई पदस्थापना : एएसजी हैदराबाद

डीआईजी एल. कैमिनलुन हाओकिप
वर्तमान पदस्थापना : आईएसपी बर्नपुर
नई पदस्थापना : एएसजी कोलकाता

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
सीआईएसएफ मुख्यालय ने एक अलग आदेश में डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस, डीआईजी, एसजेड-2 मुख्यालय हैदराबाद को एसजेड-1 मुख्यालय, चेन्नई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे चेन्नई में नियमित डीआईजी की नियुक्ति होने तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप

तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल के लिए रिलीव किया जाए। कार्यभार छोड़ने और ग्रहण करने की रिपोर्ट भी शीघ्र मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सीआईएसएफ के इस प्रशासनिक फेरबदल को संगठन की परिचालन क्षमता और सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: 29 को BSP कर्मचारी लगाएंगे काला बिल्ला, 30 को हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन, पढ़ें शेड्यूल

खासतौर पर भिलाई इस्पात संयंत्र में तैनात डीआईजी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का नई दिल्ली स्थित एनसीआर जोन मुख्यालय में स्थानांतरण क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि काफी समय से वह कोशिश कर रहे थे, क्योंकि दिल्ली में ही परिवार का एक अन्य सदस्य भी नौकरी में है। इसलिए वह परिवार के साथ रहने के प्राथमिकता दे रहे थे। उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए ट्रांसफर कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे बोर्ड ने वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधार को दी मंजूरी, कस्टमर के हिसाब से बनेगा वैगन
Next: बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव करें कैंसिल, माकपा-सीटू का संयुक्त प्रदर्शन

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.