Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाओ: जब करोड़ों रुपए खर्च करके अस्पताल संवार रहे तो अब निजीकरण की तैयारी क्यों?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाओ: जब करोड़ों रुपए खर्च करके अस्पताल संवार रहे तो अब निजीकरण की तैयारी क्यों?

Azmat ali 04/07/2026 1 minute read
Save Sector 9 Hospital Crores Spent on Renovating the Hospital Why Privatize it Now

सेक्टर-9 अस्पताल में करोड़ों खर्च कर निजी हाथों में सौंपने के बजाय चिकित्सक, नर्सिंग, तकनीकी स्टाफ की भर्ती करें।

  • शनिवार को कैंटीन में यूनियन नेता पहुंचे और कर्मचारियों से आगे आने की अपील की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल को बचाने का आंदोलन जारी है। संयुक्त ट्रेड यूनियन का कहना है कि सेक्टर-9 अस्पताल के भवन का व्यापक रिनोवेशन/नवीनीकरण कर उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। करोड़ों की लेटेस्ट मशीन खरीदी गई। बिल्डिंग तक बन रही।

करोड़ों रुपये खर्च कर अस्पताल को नए स्वरूप में विकसित करने के बाद अब उसके संचालन को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी समझ से परे है। यदि अस्पताल का निजीकरण ही करना था, तो इतनी बड़ी सार्वजनिक पूंजी का निवेश किस उद्देश्य से किया गया? संयुक्त के पदाधिकारी लगातार अस्पताल और प्लांट के अंदर जन जागरुकता अभियान चला रहे हैं। शनिवार को कैंटीन में यूनियन नेता पहुंचे और कर्मचारियों से आगे आने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Online Exam 2026: कर्मचारी देंगे जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा 5 जुलाई को, ये जरूरी गाइडलाइन न करें नजरअंदाज

कर्मचारियों की पूंजी से तैयार हुआ है आधुनिक बुनियादी ढांचा

अस्पताल में नई ड्रग स्टोर बिल्डिंग का निर्माण, पुराने फर्श की जगह उच्च गुणवत्ता वाले बड़े आकार के टाइल्स, आधुनिक भवन व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल को दीर्घकालीन सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यह निवेश कर्मचारियों की मेहनत की कमाई से हुआ है, इसलिए इसका लाभ भी कर्मचारियों और आम जनता को ही मिलना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें

अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल

सेक्टर-9 अस्पताल में 3 टेस्ला एमआरआई, आधुनिक एक्स-रे मशीनें, पूरे अस्पताल में स्मोक सेंसर एवं फायर सेफ्टी सिस्टम तथा 850 बिस्तरों तक ऑक्सीजन पाइपलाइन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह स्पष्ट करता है कि अस्पताल को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, न कि निजी संस्थाओं को सौंपने के लिए।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

मरीजों की सुविधा के लिए व्यापक आधुनिकीकरण

अस्पताल का पूर्ण कंप्यूटरीकरण, केंद्रीकृत मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम, ऑनलाइन ब्लड टेस्ट की सुविधा तथा कैजुअल्टी में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने जैसे कदम मरीजों को बेहतर और तेज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। ज्ञात हो कि अत्याधुनिक मॉर्चरी का निर्माण किया गया जिसमें टेंपरेचर की लगातार मॉनिटरिंग होते रहती है ऐसे अस्पताल का निजीकरण जनहित और कर्मचारी हित दोनों के विपरीत होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी

निजीकरण नहीं, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करें

संयुक्त ट्रेड यूनियन का स्पष्ट मत है कि कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके आश्रितों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक बनाए गए सेक्टर-9 अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने के बजाय आवश्यक चिकित्सक, नर्सिंग एवं तकनीकी स्टाफ की भर्ती कर इसकी सेवाओं को और मजबूत किया जाए। अस्पताल सार्वजनिक संपत्ति है और इसे सार्वजनिक हित में ही संचालित रखा जाना चाहिए।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market Update: आंध्र प्रदेश में 16,350 करोड़ निवेश करेगी जेएसडब्ल्यू स्टील, बनेगा एकीकृत इस्पात संयंत्र
Next: SAIL Junior Manager Online Exam 2026: अभी-अभी प्रबंधन का आया आदेश 11.30 बजे तक पहुंचें सेंटर, Attendance पर बड़ा फैसला

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.