Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Junior Manager Online Exam 2026: कर्मचारी देंगे जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा 5 जुलाई को, ये जरूरी गाइडलाइन न करें नजरअंदाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Online Exam 2026: कर्मचारी देंगे जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा 5 जुलाई को, ये जरूरी गाइडलाइन न करें नजरअंदाज

Azmat ali 03/07/2026 (Last updated: 03/07/2026) 1 minute read
SAIL Junior Manager Promotion Online Exam 2026 JM Exam on July 5 Do Not Ignore These Important Guidelines

SAIL Junior Manager Online Exam 2026: रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12 बजे से है। परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक।

  • दोपहर 1 बजे से पेपर। घबराने के बजाय समय का सही प्रबंधन करें और पहले उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनका उत्तर आपको पूरी तरह पता हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में जूनियर मैनेजर (JM) पद पर पदोन्नति के लिए ऑनलाइन परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कर्मचारियों के लिए सेल ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यदि आप परीक्षा देने जा रहे हैं तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखें। छोटी-सी लापरवाही भी आपको परीक्षा से बाहर करा सकती है।

सेल बोकारो, राउरकेला, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, दुर्गापुर, सेलम, विश्वेश्वरैया, अलॉय, सीएमओ, सेल कारपोरेट आफिस, खदान के कर्मचारी परीक्षा में शामिल होंगे। बीएसपी का सेंटर रुंगटा कॉलेज और पार्थवी कॉलेज में बनाया गया है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा में चयनित होने के बाद इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू पास करने वाले को ही अधिकारी बनने का मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 12 बजे से।

परीक्षा का समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक।

ऑनलाइन परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।

नेगेटिव मार्किंग नहीं

गलत उत्तर देने पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
फिर भी बिना जानकारी के अनुमान लगाकर उत्तर देने से बचने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए

सामान्य वर्ग के लिए कुल 50 प्रतिशत अंक तथा प्रत्येक प्रश्नावली में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
आरक्षित वर्ग एवं अन्य पात्र श्रेणियों के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा वाले दिन क्या लेकर जाएं

  • प्रवेश पत्र (Admit Card) पर हाल का पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर ले जाएं।
  • वैध SAIL फोटो पहचान पत्र (Original) साथ रखें।
  • पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी भी साथ ले जाएं।
  • प्रवेश पत्र और पहचान पत्र में नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए।
  • एक बॉल पेन साथ रखें।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

क्या ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है

  1. मोबाइल फोन
  2. स्मार्ट वॉच
  3. कैलकुलेटर
  4. किताब, नोट्स या कागजात
  5. किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  6. इन नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

ऑनलाइन परीक्षा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

  • हर उत्तर के बाद Save & Next अवश्य दबाएं।
  • यदि किसी प्रश्न पर बाद में लौटना चाहते हैं तो Mark for Review & Next का उपयोग करें।
  • केवल वही उत्तर मूल्यांकन में शामिल होंगे जिन्हें Save या Mark for Review किया गया होगा।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद किसी प्रकार की शंका का समाधान नहीं किया जाएगा।
  • परीक्षा समाप्त होने पर उत्तर स्वतः सेव हो जाएंगे।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

भूलकर भी न करें ये गलती

परीक्षा शुरू होने के बाद की-बोर्ड की अनावश्यक कुंजी न दबाएं, इससे परीक्षा लॉक हो सकती है।
नकल, उत्तर साझा करने या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर न केवल परीक्षा रद्द होगी, बल्कि भविष्य की SAIL भर्ती एवं प्रमोशन प्रक्रियाओं से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।
परीक्षा सामग्री की फोटो, वीडियो या कॉपी करना भी दंडनीय है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

परीक्षा से पहले सेल की सलाह

  • परीक्षा केंद्र का पता एक दिन पहले जाकर देख लें।
  • निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पहुंचें।
  • टेस्ट एडमिनिस्ट्रेटर के सभी निर्देशों का पालन करें।
  • घबराने की बजाय समय का सही प्रबंधन करें और पहले उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनका उत्तर आपको पूरी तरह पता हो।

ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employee News: ग्रेच्युटी पर 25 लाख रुपए तक आयकर छूट दिलाने की मांग
Next: New PF Contribution Rule 2026: कर्मचारियों को पसंद नहीं आया नया पीएफ योगदान नियम, कहा-भारी नुकसान

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.