Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Junior Manager Online Exam 2026: अभी-अभी प्रबंधन का आया आदेश 11.30 बजे तक पहुंचें सेंटर, Attendance पर बड़ा फैसला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Online Exam 2026: अभी-अभी प्रबंधन का आया आदेश 11.30 बजे तक पहुंचें सेंटर, Attendance पर बड़ा फैसला

Azmat ali 04/07/2026 1 minute read
SAIL Junior Manager Online Exam 2026 Candidates to reach the Center by 11.30 AM Decision Regarding Attendance

माइंस क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों को भिलाई या भिलाई-3 स्थित परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए टूर की सुविधा मिलेगी।

  • CBT परीक्षा से पहले सेल प्रबंधन का बड़ा आदेश। कर्मचारी से अधिकारी बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई विशेष गाइडलाइन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कर्मचारी से अधिकारी बनने की परीक्षा रविवार को है। जूनियर मैनेजर (JM-2026) बनने की प्रक्रिया के तहत 5 जुलाई 2026 को होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने परीक्षा देने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति (Attendance) और टूर (Tour) से संबंधित नियम स्पष्ट कर दिए हैं।

प्रबंधन के अनुसार CBT परीक्षा रविवार, 5 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। भिलाई संयंत्र और माइंस में कार्यरत कर्मचारी भिलाई एवं भिलाई-3 स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

शिफ्ट के अनुसार मिलेगी उपस्थिति की सुविधा

सर्कुलर में अलग-अलग शिफ्ट के कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। जिन कर्मचारियों का 5 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off) है, उन्हें न तो उपस्थिति मिलेगी और न ही कोई प्रतिपूरक अवकाश (C-Off)।
जिनकी ‘ए’ या ‘जी’ शिफ्ट है, यदि वे CBT में शामिल होते हैं तो उन्हें उपस्थिति दी जाएगी और उस दिन ड्यूटी पर आने की आवश्यकता नहीं होगी।

भिलाई में कार्यरत ‘बी’ शिफ्ट के कर्मचारियों को परीक्षा के बाद ड्यूटी करनी होगी, हालांकि उन्हें शाम 5:30 बजे तक विलंब से रिपोर्ट करने की अनुमति रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

माइंस में कार्यरत ‘बी’ शिफ्ट के कर्मचारियों को परीक्षा में शामिल होने पर उपस्थिति मिलेगी और उन्हें उस दिन ड्यूटी नहीं करनी होगी।

जिन कर्मचारियों की 4 जुलाई को ‘सी’ शिफ्ट है, उन्हें ड्यूटी पर नहीं आना होगा। यदि वे 5 जुलाई को CBT में शामिल होते हैं तो 4 जुलाई की सी-शिफ्ट की उपस्थिति भी उन्हें प्रदान की जाएगी।

वहीं 5 जुलाई की ‘सी’ शिफ्ट वाले कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

टूर की भी मिलेगी सुविधा

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि माइंस क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों को भिलाई या भिलाई-3 स्थित परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए नियमानुसार टूर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा भिलाई और माइंस के अलावा अन्य स्थानों, जैसे रेजिडेंट ऑफिस में पदस्थ ऐसे कर्मचारियों को भी परीक्षा केंद्र तक टूर की अनुमति दी जाएगी, जहां CBT केंद्र उपलब्ध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाओ: जब करोड़ों रुपए खर्च करके अस्पताल संवार रहे तो अब निजीकरण की तैयारी क्यों?
Next: SAIL Junior Manager Exam 2026: सावधान…सिरसा अंडरब्रिज का रास्ता बंद, उतई से जाएं परीक्षा केंद्र, वरना छूट जाएगा एग्जाम

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.