Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के हेल्थ सेंटर पर ताला, दो दिनों के लिए बंद; मरीजों की बढ़ी परेशानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के हेल्थ सेंटर पर ताला, दो दिनों के लिए बंद; मरीजों की बढ़ी परेशानी

Azmat ali 12/07/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Health Center Locked and Closed For Two Days Patients Inconvenienced

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कहना है कि सेक्टर-6ए हेल्थ सेंटर, क्षेत्र के हजारों लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के अस्पताल प्रबंधन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस्पात नगर के सेक्टर-6ए स्थित हेल्थ सेंटर को तत्काल प्रभाव से दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि हेल्थ सेंटर बंद करने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

बीएसएल कर्मचारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी जब संबंधित डॉक्टर अवकाश पर चले जाते हैं, तब हेल्थ सेंटर बंद कर दिया जाता है। इससे सेक्टर-6 क्षेत्र में रहने वाले संयंत्र कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिजनों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार, हेल्थ सेंटर पर चिकित्सकीय परामर्श लेने आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या मेडिक्लेम सुविधा प्राप्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों की होती है। ऐसे में हेल्थ सेंटर का बंद होना उनके लिए बड़ी समस्या बन जाता है।

डॉक्टर की छुट्टी पर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

कारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के महासचिव हरिओम का कहना है कि यदि कोई डॉक्टर अवकाश पर जाते हैं तो बीएसएल अस्पताल प्रबंधन को दूसरे डॉक्टर की अस्थायी पदस्थापना करनी चाहिए, ताकि इलाज की व्यवस्था बाधित न हो। उनका कहना है कि हेल्थ सेंटर बंद करने के बजाय वैकल्पिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

फार्मेसी स्टाफ की कमी भी बनी समस्या

हेल्थ सेंटर में फार्मेसी स्टाफ की कमी भी लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। केंद्र सुबह और शाम दोनों समय खुलता है, लेकिन मरीजों को दवाएं केवल एक समय ही उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे मरीजों, विशेषकर बुजुर्ग और सेवानिवृत्त लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

अस्पताल प्रबंधन से समाधान की अपेक्षा

स्थानीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कहना है कि सेक्टर-6ए हेल्थ सेंटर क्षेत्र के हजारों लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और फार्मेसी स्टाफ की कमी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

हालांकि, इस संबंध में बीएसएल अस्पताल प्रबंधन की ओर से हेल्थ सेंटर को दो दिनों के लिए बंद किए जाने का कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। यदि प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है, तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत
Next: Save Sector 9 Hospital: 14 की शाम को परिवार संग आइए, वरना बाद में पतछाएंगे

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.