Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के दौरे पर इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, स्टील प्लांटों की करेंगे समीक्षा, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के दौरे पर इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, स्टील प्लांटों की करेंगे समीक्षा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 11/07/2026 1 minute read
Steel Minister HD Kumaraswamy to Visit IISCO Burnpur and Durgapur Steel Plant will review the Steel Plants Read Details

इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक तथा सेल के कोलकाता स्थित सीएमओ कार्यालय में भी समीक्षा बैठक करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी 12 से 14 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान वह सेल के बर्नपुर स्टील प्लांट (आईएसपी) और दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) का दौरा कर उत्पादन, परियोजनाओं और संचालन व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक तथा सेल के कोलकाता स्थित सीएमओ कार्यालय में भी समीक्षा बैठक करेंगे।

12 जुलाई को बर्नपुर स्टील प्लांट का दौरा

दौरा कार्यक्रम के अनुसार इस्पात मंत्री रविवार 12 जुलाई की सुबह बेंगलुरु से विशेष विमान द्वारा दुर्गापुर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सीधे बर्नपुर स्टील प्लांट जाएंगे। दोपहर 11:45 बजे से 1:30 बजे तक प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक बर्नपुर स्टील प्लांट की समीक्षा बैठक होगी। शाम को वह दुर्गापुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बिजनेस प्लानिंग विभाग का नाम अब ‘कॉरपोरेट स्ट्रेटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट’ SLCC बना ‘पावर स्ट्रेटजी ग्रुप’, ED का पदनाम भी बदला

13 जुलाई को दुर्गापुर स्टील प्लांट का निरीक्षण

सोमवार 13 जुलाई को सुबह 10 बजे इस्पात मंत्री दुर्गापुर स्टील प्लांट पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्लांट का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति (Consultative Committee of Steel Ministry) की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद शाम को कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: 30 कर्मचारियों का रिटायरमेंट, 22 अधिकारियों की इसी महीने वीआर से विदाई

14 जुलाई को कोलकाता में अहम बैठकें

14 जुलाई को इस्पात मंत्री सबसे पहले कालीघाट काली मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ निर्धारित बैठक में भाग लेंगे।

दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सेल के सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक होगी, जिसमें सेल की विभिन्न परियोजनाओं, उत्पादन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड तथा बीबीजे (BBJ) की भी समीक्षा बैठकें प्रस्तावित हैं।

ये खबर भी पढ़ें: RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल

समीक्षा बैठकों पर रहेगी नजर

इस दौरे को सेल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के संचालन, उत्पादन, आधुनिकीकरण परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर इस्पात मंत्री की समीक्षा बैठकों में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। कर्मचारी संगठनों और अधिकारियों की नजर भी इन बैठकों पर टिकी हुई है, क्योंकि प्लांटों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Mediclaim Scheme 2026: बीएसएल में नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त आखिरी तारीख
Next: BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.