Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत

Azmat ali 12/07/2026 1 minute read
BSP Accidents Have the Courage to Call 0788-286-1212 and 0788-286-1111 Accidents will Stop and Workers Lives will be Saved

सूचनाजी.कॉम ने बीएसपी के सेफ्टी कंट्रोल के दोनों नंबरों पर कॉल किया। फोन रिसीव होते ही शिकायत पूछी गई। आप भी बनें मददगार।

  • भिलाई स्टील प्लांट में कहीं भी दिखे असुरक्षित कार्यस्थल, फौरन कीजिए 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल।
  • शिकायतों को नज़र अंदाज कोई करे तो ईडी वर्क्स कार्यालय पहुंच जाइए। यहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में हादसे मत होने दीजिए। एक मौत या जख्मी कर्मचारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है। ऐसे हालात से आप परिवार को बचा सकते हैं। नज़रों के सामने असुरक्षित कामकाज देखते ही इसकी शिकायत तत्काल प्रबंधन से कीजिए। अगर, आप ये सोचते हैं कि साहब नाराज़ हो जाएंगे, प्रमोशन या इंक्रीमेंट में दिक्कत होगी तो आप टेंशन मत लीजिए।

भिलाई स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने कार्मिकों को खुलकर बात रखने का मौका दिया है। मकसद ये है कि हादसे न होने पाए। इसके लिए पहले से जारी हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कीजिए। लापरवाही से कहीं काम होता दिखे या कहीं कुछ गलत या टूटा नजर आए तो तत्काल 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करें। समय रहते इसे सुधार लिया जाएगा और हादसे को रोकने में आपका सुझाव कारगर साबित होगा। हैरान करने वाली बात ये है कि कर्मचारी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल नहीं करते हैं। इसकी वजह से शिकायत भी समुचित रूप से नहीं पहुंच रही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2026: बीएसएल में नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त आखिरी तारीख

सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और ठेका मजदूर इन नंबरों 0788-286-1212 और 0788-286-1111 को सेव कर लें। सूचनाजी.कॉम ने बीएसपी के सेफ्टी कंट्रोल के दोनों नंबरों पर कॉल किया। फोन रिसीव होते ही शिकायत पूछी गई। आप भी मददगार बनें।

जबरन असुरक्षित काम मत होने दीजिए

खुद के लिए और अपने साथियों के लिए ऐसा जरूर करें। प्लांट में कहीं भी असुरक्षित कार्य कोई करता दिखे। या जबरन विभाग में अधिकारी काम कराने के लिए जोर लगाएं तो आप ऊपर दिए गए फोन नंबर पर कॉल कर दीजिए। इससे कंपनी के साथ किसी परिवार का ही भला होगा। एक हादसे करोड़ों का नुकसान होता है। वहीं, परिवार कमाने वाले व्यक्ति को जिंदगी भर के लिए खो देता है। किसी का पति तो किसी का पिता दुनिया से चला जाता है। अगर, इन बातों को नज़र अंदाज करते रहे तो कल आपका भी नंबर लग सकता है? इसलिए सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कीजिए।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 9 अधिकारियों को मिला ‘Executive of the Quarter’ Award

शिकायतों की भरमार लगाई

नेतागिरी करनी है तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतों की भरमार करा दीजिए। प्रबंधन का कहना है कि इतनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कीजिए कि दोबारा कोई हादसा होने की नौबत ही न आने पाए। हादसे के बाद शिकायत करने से क्या फायदा होगा? कंपनी का नुकसान और परिवार के मुखिया की जान तो तब तक जा चुकी होगी।

इसलिए ईडी वर्क्स ने नंबर प्रसारित कराया

ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने खुद इस इस नंबर को प्रसारित कराया है, ताकि प्लांट में हादसों को रोका जा सके। इसलिए इस मुहिम में आप भी हिस्सा लें और असुरक्षित कार्य होने से रोकने में मददगार बनें।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती

दुर्घटना ना होने की सारी संभावनाओं पर हमेशा सोचते रहना चाहिए। विजन को बड़ा करना होगा, ताकि घटना घटने के पहले ही उपायों की दिशा में काम कर सकें, ताकि घटनाओं अथवा दुर्घटनाओं को कम करते हुए धीरे-धीरे पूरी तरह से रोक लगाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बिजनेस प्लानिंग विभाग का नाम अब ‘कॉरपोरेट स्ट्रेटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट’ SLCC बना ‘पावर स्ट्रेटजी ग्रुप’, ED का पदनाम भी बदला

इसीलिए कामगारों को अपने विभागीय स्तरों के उच्च अधिकारियों, विभाग प्रमुखों से लेकर ईडी वर्क्स के स्तर तक अपने सुझाव को पेश करते रहना चाहिए, तभी उन सुझावों का अध्ययन कर उस पर काम किया जा सकेगा। अगर, आपकी शिकायतों को नज़र अंदाज कोई करता है तो सीधे ईडी वर्क्स कार्यालय पहुंच जाइए। यहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और संबंधित विभाग के जिम्मेदार पर कार्रवाई भी होनी तय है।

ये खबर भी पढ़ें: RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के दौरे पर इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, स्टील प्लांटों की करेंगे समीक्षा, पढ़ें डिटेल
Next: Bokaro Steel Plant के हेल्थ सेंटर पर ताला, दो दिनों के लिए बंद; मरीजों की बढ़ी परेशानी

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.