Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में 2027 तक 13447 कार्मिक होंगे रिटायर, 23% कार्मिकों की औसत आयु 56 साल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 2027 तक 13447 कार्मिक होंगे रिटायर, 23% कार्मिकों की औसत आयु 56 साल

11/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
13447-personnel-will-retire-in-SAIL-by-2027-the-average-age-of-23-personnel-is-56-years
  • सेल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की घटती संख्या को लेकर तनाव का माहौल। हर कोई परेशान।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। अगले चार साल में कुल 13447 कार्मिक सेवानिवृत होने वाले हैं, जिसमे नॉन एक्स 11583 हैं और शेष अधिकारी। अगले वेज रीविजन तक सेल में मात्र 45000 कार्मिक रह जाएंगे, जिसमे नॉन एक्स की संख्या 37613 रह जाएगी। वर्तमान में कार्मिकों की तुलना में अगले चार में काफी बड़ा अंतर आने वाला है। जबकि रिक्त पदों पर भर्ती का आंकड़ा देखा जाए तो वह काफी कम है।

ये खबर भी पढ़ें:  बधाई हो…! मैत्रीबाग में जन्में 3 White Tiger, रक्षा-सुल्तान ने बढ़ाया सफेद बाघों का कुनबा

SAIL के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में 23% कार्मिकों की औसत आयु 56 साल बताई जा रही है। साल 2026-27 तक ये कार्मिक रिटायर हो जाएंगे। साल 2023-24 में 3537 कार्मिक रिटायर होने वाले हैं। इनमें से 452 अधिकारी और 3085 कर्मचारी होंगे।

इसी तरह 2024-25 में 441 अधिकारी और 2965 कर्मचारियों के साथ कुल 3406 कार्मिक कंपनी की सेवा से रिटायर हो जाएंगे। आंकड़ों के मुताबिक 2025-26 में 3232 कार्मिक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें 2773 कर्मचारी और 459 अधिकारी शामिल होंगे। साल 2026-27 में भी 3272 कार्मिक रिटायर हो जाएंगे। नॉन एक्स इम्प्लाइज की संख्या 2760 और एक्जीक्यूटिव की 512 बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:Rourkela Steel Plant ने कर दिया ताजमहल का टेंडर…

सेल कर्मचारियों की घटती संख्या को लेकर कर्मचारियों में खासा तनाव का माहौल है। लगातार सुविधाओं में कटौती की वजह से इन कार्मिकों को नुकसान भी हो रहा है। बकाया एरियर आदि को लेकर इन कार्मिकों में काफी तनाव की स्थिति है।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई और बोकारो में आ रही एक और यूनियन, छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारी संघ करेगा भंडाफोड़

दूसरी ओर प्लांट में कम होते मैनपॉवर की वजह से काम का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। कम मैनपॉवर के कारण कामकाज को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अक्सर विवाद भी होता है।

कहासुनी आम बात हो चुकी है। नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या कम होती जा रही है और ठेका मजदूरों की बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि प्लांट में असुरक्षित काम का माहौल भी बनता जा रहा है। लगातार हो रहे हादसों में ठेका मजदूर ही अधिकतर चपेट में आ रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NSPCL NEWS: बेटियों को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया एनएसपीसीएल ने, एक ही नारा-बालिकाएं सक्षम, राष्ट्र उत्तम
Next: SAIL नहीं बुला रहा NJCS सब-कमेटी की मीटिंग, न जाने कब होगा वेतन समझौता

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.