Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Steel Association for Differently Abled के पदाधिकारियों ने बीएसपी ईडी एचआर संग किया मंथन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Association for Differently Abled के पदाधिकारियों ने बीएसपी ईडी एचआर संग किया मंथन

Azmat ali 04/12/2025 1 minute read
The office Bearers of Steel Association for Differently Abled Discussed with BSP ED HR

Steel Association for Differently Abled नई दिल्ली (SADA) के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसपी के ED-HR पवन कुमार से भेंट किया।

  • मीटिंग में प्रबंधन की तरफ से सीजीएम एचआर संदीप माथुर तथा GM (HR) जेएन ठाकुर ने सहभागिता प्रदान किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में Steel Association for Differently Abled नई दिल्ली (SADA) के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसपी के ED-HR पवन कुमार से शिष्टाचार भेंट कर एसोसिएशन के गठन, उद्देश्यों और भावी कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान वाइस प्रेसीडेंट (साडा) प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दिव्यांग कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, कार्य-सुविधा एवं कल्याण संबंधी मुद्दों को विस्तार से प्रस्तुत किया। प्रबंधन को एसोसिएशन की पृष्ठभूमि, गठन का उद्देश्य और संगठन द्वारा कार्मिकों के लिए प्रस्तावित सहायक व सहयोगी गतिविधियों से अवगत कराया गया।

ED–HR पवन कुमार ने SADA के गठन को अत्यंत सकारात्मक कदम बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और साडा एसेसिएशन एक साथ आकर दिव्यांग कर्मियों के हितों,सम्मान,व कल्याण के लिए संगठित प्रयास करना प्रशंसनीय तथा प्रेरणादायक पहल है।

बैठक में ED-HR की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि साडा एसोसिएशन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और आवश्यकताओं को गंभीरता तथा सकारात्मक दृष्टिकोण से सुना जाएगा, साथ ही, संबंधित मामलों पर शीघ्र और अनुकूल निर्णय लेने का भरोसा भी प्रदान किया गया। प्रदीप सिंह ने मुख्य रुप से संयंत्र मे लाइजनिंग अधिकारी की नियुक्ति की मांग रखी जिसे प्रबंधन ने तत्काल पहल कर इस पर जल्द आर्डर निकालने की बात कही।

SADA के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी संगठन और प्रबंधन मिलकर दिव्यांग कर्मियों के लिए अधिक समावेशी, सुलभ और सहयोगी वातावरण तैयार करने की दिशा में सार्थक कदम उठाएंगे। मीटिंग में प्रबंधन की तरफ से सीजीएम एचआर संदीप माथुर तथा GM (HR) जेएन ठाकुर ने सहभागिता प्रदान किया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप सिंह, कोआर्डिनेटर नरेन्द्र बंजारे,एक्सीक्यूटिव मेंबर प्रदीप सुतार, संतोष कुमार, वेनुगोपाल, गुलाब कुमार, श्रीदेवी, सरस्वती, रमेश सिंह, मायाराम मीणा, शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL November Cash Collection Report: भिलाई स्टील प्लांट 2854 करोड़ के साथ नंबर-1, नगरनार ने जुटाया 495 करोड़
Next: MSME उद्योगों के लिए बनाई जा रही नई पॉलिसी, BSP एंसिलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन भी मंथन में शामिल

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.