Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एनएमडीसी सीएमडी के सामने वेज रिवीजन, रिक्त पदों पर भर्ती, एलओपी और कर्मचारियों के लिए ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एनएमडीसी सीएमडी के सामने वेज रिवीजन, रिक्त पदों पर भर्ती, एलओपी और कर्मचारियों के लिए ये मांग

Azmat ali 04/12/2025 1 minute read
NMDC CMD Demands for wage Revision Recruitment to Vacant posts LOP and Junior Officers

दिव्यांग कर्मचारियों को दोहरी परिवहन भत्ता, फैमिली रिटेंशन स्कीम में व्यावहारिक संशोधन और आवासीय भवनों के लिए ये मांग रखी गई।

  • एनएमडीसी सीएमडी के दौरे पर इंटक ने सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

सूचनाजी न्यूज, बचेली। एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अमिताब मुखर्जी के बचेली आगमन के दौरान मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (INTUC), शाखा–बचेली के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

बैठक में एनएमडीसी के विश्वनाथ सुरेश (वाणिज्य), विनय कुमार (तकनीकी), जयदीप दासगुप्ता (उत्पादन) एवं प्रियदर्शिनी (मानव संसाधन) सहित बचेली काम्प्लेक्स के परियोजना प्रमुख व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

यूनियन ने वर्ष 2025 में अब तक हासिल रिकॉर्ड उत्पादन और डिस्पैच के लिए कंपनी तथा कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। साथ ही यह भी कहा कि कुछ महत्वपूर्ण लंबित मुद्दों के समाधान से आने वाले महीनों में उत्पादन, मनोबल और औद्योगिक संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी।

यूनियन ने अपनी जिन प्रमुख मांगों पर जोर दिया, उनमें लंबित वेतन पुनरीक्षण, सभी रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती, एलओपी सेटलमेंट की समीक्षा, तथा शिफ्ट संचालन के लिए आवश्यक जूनियर अधिकारियों और शिफ्ट इंचार्ज की कमी दूर करने जैसी बातें प्रमुख रहीं।

इसके साथ ही दिव्यांग कर्मचारियों को दोहरी परिवहन भत्ता, फैमिली रिटेंशन स्कीम में व्यावहारिक संशोधन, और आवासीय भवनों की तीव्र गति से प्रगति की भी मांग रखी गई।

एनएमडीसी-अपोलो अस्पताल की स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए यूनियन ने डायलिसिस यूनिट शुरू करने, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ के नियमितीकरण, गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता, तथा रिक्त डॉक्टर पदों को भरने की आवश्यकता बताई।

ठेका श्रमिकों के बकाया वेतन पुनरीक्षण और कर्मचारियों के लिए खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही।यूनियन ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन इन मुद्दों पर शीघ्र और सकारात्मक कदम उठाते हुए श्रमिकों के हितों को मजबूत करेगा और कंपनी की विकास यात्रा को और गति देगा।

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन महासचिव आशीष यादव, बचेली शाखा के अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी सहित प्रसाद पेरेरा, नियाज़ हुसैन, मन्नालाल मेश्राम तथा एल. शेषनाथ शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हित चिंतक समिति का विवाद गहराया, सुरेंद्र मोहंती के समर्थन में सदस्यों ने खोला मोर्चा
Next: SAIL NEWS: प्लांट गैरेज, टेलीकॉम, TPL जैसे डिपार्टमेंट होंगे आउट सोर्स, कर्मचारी घटाने का रास्ता

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.