Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हित चिंतक समिति का विवाद गहराया, सुरेंद्र मोहंती के समर्थन में सदस्यों ने खोला मोर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक समिति का विवाद गहराया, सुरेंद्र मोहंती के समर्थन में सदस्यों ने खोला मोर्चा

Azmat ali 03/12/2025
The Controversy within the Hit Chintak Samiti Deepens, Members Opening a Front in Support of Surendra Mohanty

सुरेंद्र मोहंती ने संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी समिति दुर्ग संभाग के न्यायालय में न्याय के लिए गुहार लगाई। पक्ष में ये फैसला आया।

  • संस्था में काम कर रहे कर्मचारियों का लंबित डीए एवं बोनस भी नहीं दे रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी कर्मचारियों की संस्था हित चिंतक का विवाद गहराता जा रहा है। भेदभाव और गलत नियत से कार्रवाई का आरोप लगाया गया है। लोइमू के महासचिव सुरेंद्र मोहंती को संस्था से बाहर करने का मामला तूल पकड़ रहा है।

हित चिंतक समिति के सदस्यों का कहना है कि सुरेंद्र मोहंती संस्था के संचालक मंडल में 2022 में निर्वाचित हुए और अपनी ईमानदार छवि से लगातार संस्था में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे। जिससे क्षुब्द होकर जिम्मेदार पदाधिकारी ने संस्था के प्रभारी प्रबंधक के माध्यम से प्रबंध कारणी की बैठकों की सूचना प्रेषित नहीं किया। संस्था के बैठकों से वंचित कर कर दिया है।

कार्यकारिणी की बैठकों में अनुपस्थित को आधार मानते हुए छत्तीसगढ़ सहकारी समिति अधिनियम 1960 छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम 1962 एवं संस्था के उपविधि की अवहेलना करते हुए प्रबंध कारणी का सदस्य पद से हटाए जाने व पद रिक्त होने संबंधी सूचना संचालक सुरेंद्र मोहंती को दी गई।

सुरेंद्र मोहंती ने संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी समिति दुर्ग संभाग के न्यायालय में न्याय के लिए गुहार लगाई। संयुक्त रजिस्ट्रार न्यायालय ने सुरेंद्र मोहंती के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि यह विधि अनुरूप नहीं है। बैठक की सूचना पंजी में संचालक का नाम अंकित है। लेकिन उनके हस्ताक्षर नहीं है।

आवेदक के अनुपस्थिति की दशा में बैठक की सूचना पंजी में हस्ताक्षर उनके आवास पर भेज कर अथवा बैठक की सूचना डाक के माध्यम से प्रेषित किया जाना चाहिए था। और बहुत से दोष पूर्ण कारण बताते हुए संचालक पद से निकालने वाले पुराने आदेशों को बातिल/शून्य घोषित कर दिया।

11 नवंबर 2025 को फैसला आने के बाद हित चिंतक समिति के अध्यक्ष के द्वारा सुरेंद्र मोहंती को संस्था की बैठकों एवं प्रस्ताव के निर्णय में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसी आशय को लेकर सदस्य आज संस्था के प्रभारी प्रबंधक से कहा कि सदस्यों के द्वारा चुने हुए निर्वाचित संचालक को बैठकों में बुलाया जाए। यदि इन्हें बैठकों में नहीं बुलाया जाता तो सैकड़ों सदस्य अपनी सदस्यता छोड़ देंगे।

इसके साथ ही सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि संस्था के पैसे का दुरुपयोग करते हुए उक्त आदेश को हायर कोर्ट में अपील कर रहे हैं, ताकि कोर्ट में मामला चलता रहे अपने कार्यकाल तक भ्रष्टाचार पर कोई भी आवाज ना उठा सके।

सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है कि संचालकों के विदाई समारोह में राजनीतिक पार्टी के उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों को बुलाकर आलीशान होटल में संस्था का हजारों रुपए खर्च कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वार्षिक लाभांश में भी कमी कर दिए हैं। संस्था में काम कर रहे कर्मचारियों का लंबित डीए एवं बोनस भी नहीं दे रहे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईडी वर्क्स की बैठक का असर, अब CGM ने की यूनियन संग सेफ्टी मीटिंग, हादसे रोकने पर फोकस
Next: एनएमडीसी सीएमडी के सामने वेज रिवीजन, रिक्त पदों पर भर्ती, एलओपी और कर्मचारियों के लिए ये मांग

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.