Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BMS में उलटफेर: दिनेश पांडेय महामंत्री, प्रदीप अध्यक्ष, इंटक नेता वंश बहादुर सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BMS में उलटफेर: दिनेश पांडेय महामंत्री, प्रदीप अध्यक्ष, इंटक नेता वंश बहादुर सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/07/2026 (Last updated: 22/07/2026) 1 minute read
BMS Dinesh Pandey Becomes General Secretary, Pradeep President and INTUC Leader Vansh Bahadur Singh Becomes Working President

एनजेसीएस मेंबर वंश बहादुर सिंह समेत 11 इंटक नेताओं ने बीएमएस ज्वाइन किया। उन्हें भी पदाधिकारी बनाया गया। पढ़ें सबके नाम।

  • महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि यूनियन में कई पद अभी रिक्त रखे गए हैं। जल्द ही अलग-अलग विभागों के कर्मचारी हित में कार्य करने वाले नेताओं को पदाधिकारी बनाकर इसे भरा जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें दिनेश कुमार पांडेय को महामंत्री, प्रदीप कुमार पाल को अध्यक्ष एवं वंश बहादुर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (छत्तीसगढ़ सहित 5 प्रदेश के प्रभारी) सीव्ही राजेश द्वारा यूनियन कार्यालय सेक्टर 6 में किया गया। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियो ने आईआर विभाग में ई फॉर्म की कॉपी प्रबंधन को सौंपा।

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री का पद रिक्त हो गया। इसके बाद यूनियन की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया विधिवत पूर्ण की गई, जिसे पंजीयक, व्यावसायिक संघ रायपुर द्वारा लिपिबद्ध किया गया। एनजेसीएस मेंबर वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में 11 इंटक नेताओं ने भिलाई इस्पात मजदूर संघ बीएमएस ज्वाइन किया था, उन्हें भी नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया गया।

यूनियन कार्यालय सेक्टर 6 में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी वी राजेश ने कहा कि नई कार्यकारिणी बीएमएस के विचारधारा मे रहते हुए पदाधिकारियों के आपसी तालमेल से कर्मचारी हित में बेहतर कार्य करेगा।

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि वंश बहादुर सिंह बहुत ही अनुभवी एवं सभी को साथ लेकर चलने वाले यूनियन नेता है। इनके बीएमएस में आने से हमारी यूनियन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा की नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी बहुत ही ऊर्जावान नेता है। हम सभी के बेहतर तालमेल से भारतीय मजदूर संघ कर्मचारी हित में बहुत अच्छे काम करेगी।

इंटक छोड़कर बीएमएस में आए नेताओं में वंश बहादुर सिंह, एस. रवि अरविंद प्रताप सिंह, घनश्याम पांडेय, बिन्नी पाल, शैलेश कुमार, चंद श्रवण सिंह पुरोहित के.वेणुगोपाल, सुरेंद्र प्रसाद, दक्ष कुमार मौर्य एव विजय कुमार यादव शामिल हैं।

भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी

महामंत्री -दिनेश कुमार पांडे
अध्यक्ष -प्रदीप कुमार पाल
कार्यकारी अध्यक्ष -वंश बहादुर सिंह

उपाध्यक्ष -इंद्रमणि प्रसाद मिश्रा, जगजीत सिंह, सुधीर गढ़ेवाल, गंगाराम चौबे, अखिलेश उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, अरविंद प्रताप सिंह, ए वेंकट रमैया।

संयुक्त महामंत्री -हरिशंकर चतुर्वेदी, अनिल गजभिए, भूपेंद्र बंजारे, जोगेंद्र कुमार, गौरव कुमार, एस रवि, मृगेंद्र कुमार, बिन्नी पाल, संजय कुमार सकुरे, राकेश उपाध्याय।
कोषाध्यक्ष- रवि चौधरी
सहायक कोषाध्यक्ष -अनिल कुमार शुक्ला

सचिव- संतोष सिंह, पूरनलाल साहू, नागराजू, राजेंद्र सिंह ठाकुर, काकुली दत्ता, नाजिर हुसैन खान, कुलदीप सिंह, शैलेश कुमार चंद, श्रवण सिंह पुरोहित, विजय कुमार यादव, के वेणुगोपाल, राजीव सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, दक्ष कुमार मौर्या, ग्रिटल, बी पाल, सुबोदीप सरदार, प्रशांत कुमार, मुरारी कुमार, संतोष जगन्नाथ नाले,
महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि यूनियन में कई पद अभी रिक्त रखे गए हैं। जल्द ही अलग-अलग विभागों के कर्मचारी हित में कार्य करने वाले नेताओं को पदाधिकारी बनाकर इसे भरा जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Income Tax Return: कम टैक्स के चक्कर में अधूरी जानकारी के साथ न भरें ITR, वरना फंसना तय
Next: Bhilai BMS में एक और बगावत, बन रही नई यूनियन, INTUC ने कसा तंज, वंश बहादुर ने तोड़ी चुप्पी, खोले राज़

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.