Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai BMS में एक और बगावत, बन रही नई यूनियन, INTUC ने कसा तंज, वंश बहादुर ने तोड़ी चुप्पी, खोले राज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai BMS में एक और बगावत, बन रही नई यूनियन, INTUC ने कसा तंज, वंश बहादुर ने तोड़ी चुप्पी, खोले राज़

Azmat ali 23/07/2026 1 minute read
Another Rebellion within the Bhilai BMS a new Union Set to Emerge Soon Vansh Bahadur Reveals Reasons for Leaving INTUC to Join BMS

इंटक महासचिव संजय साहू बोले-जिनका संगठन के प्रति आस्था नहीं है, ऐसे लोगों के चले जाने से इंटक और मजबूत होगी।

  • अब माना जा रहा है कि भिलाई बीएमएस का सियासी वंश बढ़ाने के लिए बहादुर का कद भी आगे बढ़ाया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय मजदूर संघ-बीएमएस भिलाई में एक बार फिर से बगावत शुरू हो गई है। घोषित रूप से 2 और अघोषित रूप से चौथा गुट अब बनने जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात इंटक के पूर्व महासचिव और एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह को लेकर है। तरह-तरह की चर्चाएं चलनी शुरू हो गई है।

वहीं, इंटक के महासचिव संजय साहू का कहना है कि जिनका संगठन के प्रति आस्था नहीं है, ऐसे लोगों के चले जाने से इंटक और मजबूत होगी। पूर्व में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इंटक ने जिसे मान-सम्मान और एनजेसीएस का पद दिया, वही अब मुंह फेर ले तो समझ जाइए, कि पद ऐसे लोगों के लिए कितना जरूरी है। इंटक छोड़ बीएमएस का दामन थामने वाले वंश बहादुर सिंह से सूचनाजी.कॉम ने तीखे सवाल किए। जिसका उन्होंने बारीकी से जवाब भी दिया?

अब माना जा रहा है कि भिलाई बीएमएस का सियासी वंश बढ़ाने के लिए बहादुर का कद भी आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें कि सूचनाजी.कॉम ने 9 जुलाई को ही सबसे पहले “BMS में बवाल: पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा, नई यूनियन की राह, इंटक से NJCS सदस्य वंश बहादुर सिंह ये बोले…” शीर्षक से समाचार प्रसारित किया था। उस वक्त वंश बहादुर सिंह ने खुलकर नहीं बोल पा रहे थे। अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को मिले 124 नए अधिकारी, चयनित एमटीटी 5 अगस्त से भिलाई में करेंगे रिपोर्टिंग, BSP, RSP, DSP, ISP, BSL में होगी ज्वाइनिंग

वंश बहादुर ने बताया-इंटक छोड़ने का प्रमुख कारण

1. भिलाई इंटक में आपसी मतभेद और खींचतान की वजह से संगठन से दूरी बढ़ती जा रही थी। इंटक यूनियन चुनाव में महासचिव पद हार गए थे। अब पदाधिकारी नहीं थे। किसी फोरम में बात रखने का पॉवर ही नहीं था।

2. इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह से संबंध खराब हो चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजीवा रेड्डी का समर्थन था, लेकिन राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह की वजह से भी खुलकर कुछ नहीं कर पा रहे थे।

3. एनजेसीएस की मेंबरशिप भी वापस लेने की तैयारी चल रही है। पद से हटने के बाद वजूद नहीं बचता। इंटक में 27 साल से काम करने के बाद इस तरह साइडलाइन होना बर्दाश्त नहीं हो रहा था।

4. कर्मचारियों की आवाज को उठाना है। एक मंच चाहिए था, जहां दमदारी से काम कर सकें। इसलिए बीएमएस का चयन किए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट और सेक्टर 9 हॉस्पिटल की कैंटीन पर गंभीर आरोप, पढ़ें

5. इंटक और बीएमएस की विचारधारा अलग-अलग है। कैसे, समन्वय बनेगा। इस पर वंश बहादुर सिंह बोले-इंटक में 80 प्रतिशत भाजपाई हैं। इसलिए बीएमएस में कोई दिक्कत नहीं होगी। मेरा फोकस कर्मचारियों के मुद्दे पर काम करना है। किसी तरह के विवाद में नहीं फंसना है।

6. बीएमएस से विवादित लोगों के हटने से रास्ता साफ हो गया। कामकाज करने में कोई दुश्वारी नहीं होगी। कानूनी अड़चन भी नहीं है।

7. वंश बहादुर सिंह का रिटायरमेंट 2030 में है। इंटक का चुनाव 2029 में है। ऐसे में एक साल का समय बचेगा। वहां चुनाव लड़ने पर भी खतरा रहता। भविष्य को देखते हुए इंटक छोड़ने का रास्ता चुने।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant नेवई-मरौदा की जमीन रिसाली निगम को करेगा हैंडओवर, लोकसभा में सरकार का जवाब-MoU, दाखिल-खारिज फाइनल

चंदाखोरी, सीपीएफ ट्रस्टी के बदले पैसा…

बीएसपी के इतिहास में पहली बार बीएमएस मान्यता चुनाव जीती थी। कुछ समय ही गुजरा था कि पदाधिकारियों पर अरोप लगने शुरू हो गए थे। अरविंद पांडेय ने चंदाखोरी, कार्यालय को किराए पर देना, सीपीएफ ट्रस्टी के लिए पैसा लेने आदि आरोप लगाते हुए मामले को कोर्ट तक ले गए। इसके बाद राजेश चौहान, एके माहौर आदि ने बीएमएस का साथ छोड़ दिया। एक नया गुट भिलाई कर्मचारी यूनियन बनाया।

वहीं, बीएमएस को खड़ा करने वालों में देवेंद्र कौशिक, धामू आदि अलग ही गुट के बताए जा रहे हैं। अब चौथा गुट बनने की राह पर। बीएमएस विचार धारा के 50 कर्मचारियों ने बगावत कर दी है। इनका कहना है कि सुनवाई ही नहीं है तो क्या कर सकते हैं? इसलिए नई यूनियन बनना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट Modernization-Expansion Project के लिए 31,000 करोड़ और 42 महीना तय

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BMS में उलटफेर: दिनेश पांडेय महामंत्री, प्रदीप अध्यक्ष, इंटक नेता वंश बहादुर सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष, पढ़ें डिटेल
Next: जंतर-मंतर पर छात्रों की पिटाई, भड़का भिलाई, आंदोलन बढ़ाने की बात आई

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.