Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों को चाहिए 39 माह का बकाया एरियर, 2022 से अतिरिक्त इंक्रीमेंट, S-12 ग्रेड, CITU ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों को चाहिए 39 माह का बकाया एरियर, 2022 से अतिरिक्त इंक्रीमेंट, S-12 ग्रेड, CITU ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

Azmat ali 23/07/2026 1 minute read
SAIL Employees Demand 39 Months of Outstanding Arrears Additional Increments Since 2022 and S 12 Grade CITU Launches a Signature Campaign

1 जनवरी 2017 से लंबित 39 माह के एरियर का तत्काल भुगतान है। साथ ही आरआईएनएल (RINL), NJCS का मुद्दा भी उठाया गया है।

  • SAIL कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बढ़ा दबाव।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर का मामला एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (CITU) ने जुलाई-अगस्त 2026 के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करते हुए प्रबंधन से लंबित एनजेसीएस (NJCS) मुद्दों का तत्काल समाधान करने की मांग उठाई है। अभियान का सबसे प्रमुख मुद्दा 1 जनवरी 2017 से लंबित 39 माह के एरियर का तत्काल भुगतान है। साथ ही आरआईएनएल (RINL) का मुद्दा भी उठाया गया है।

2017 से लंबित वेतन समझौते का मुद्दा फिर उठा

सीटू के मांग पत्र में कहा गया है कि 1 जनवरी 2017 से देय वेतन पुनरीक्षण का अंतिम समझौता आज तक कर्मचारियों के हित में पूरा नहीं हो सका। संगठन का आरोप है कि प्रबंधन ने कर्मचारियों की वैध मांगों को स्वीकार करने के बजाय उन्हें लगातार टालने का काम किया। दस्तावेज़ में यह भी उल्लेख है कि 2021 में हुए समझौता ज्ञापन (MoU) में एरियर भुगतान की कोई स्पष्ट गारंटी नहीं दी गई, बल्कि इसे बाद में गठित होने वाली उपसमिति पर छोड़ दिया गया।

39 माह का एरियर तुरंत देने की मांग

सीटू ने अपने मांग पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि 39 माह का पूरा एरियर बिना किसी देरी के कर्मचारियों को दिया जाए। संगठन का कहना है कि यह कर्मचारियों का वैध अधिकार है और इसमें अब और विलंब स्वीकार्य नहीं है।

मांग पत्र में उठाए गए प्रमुख मुद्दे

  • 2022 में कम एमजीबी (MGB) की भरपाई के लिए सभी कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि।
  • 39 माह के पूरे एरियर का तत्काल भुगतान।
  • आरआईएनएल में नए वेतनमान का शीघ्र क्रियान्वयन।
  • ठेका श्रमिकों के लिए स्पष्ट वेतन संरचना और वेतन वृद्धि।
  • एचआरए, नाइट शिफ्ट, डासा (DASA) सहित सभी भत्तों में वृद्धि।
  • नया S-12 ग्रेड लागू किया जाए।
  • प्लांट के भीतर निजी ठेके पर आउटसोर्सिंग रोकी जाए।
  • ठेका श्रमिकों की छंटनी बंद की जाए।
  • सेल और आरआईएनएल की किसी भी इकाई का निजीकरण न किया जाए।
  • सामाजिक सुरक्षा और ठेका कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया

ग्रेच्युटी और पेंशन पर भी फोकस
मांग पत्र में संगठन ने आरोप लगाया है कि ग्रेच्युटी व्यवस्था, एसपीटी (SAIL Pension Trust) और एसईएसबीएफ (SESBF) जैसे सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों में कर्मचारियों की सहमति के बिना बदलाव किए गए। साथ ही, ठेका श्रमिकों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार संरक्षण को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई है।

कर्मचारियों से समर्थन की अपील

सीटू ने इस मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए मास सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने और लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रबंधन को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से जल्द निर्णय लेना चाहिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का जत्था अब जा रहा दिल्ली, पढ़ें डिटेल
Next: भारतीय मजदूर संघ 72वां स्थापना दिवस 2026: राउरकेला के कर्मचारियों ने दिए अपने खून, आइएसपी बर्नपुर में सेहत की जांच

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.