Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारतीय मजदूर संघ 72वां स्थापना दिवस 2026: राउरकेला के कर्मचारियों ने दिए अपने खून, आइएसपी बर्नपुर में सेहत की जांच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भारतीय मजदूर संघ 72वां स्थापना दिवस 2026: राउरकेला के कर्मचारियों ने दिए अपने खून, आइएसपी बर्नपुर में सेहत की जांच

Azmat ali 23/07/2026 (Last updated: 24/07/2026) 1 minute read
Bharatiya Mazdoor Sangh Foundation Day 2026 Blood Donation in Rourkela and ISP Burnpur

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। दोनों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

  • SAIL-ISP के ED (Works) विपिन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला/बर्नपुर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सेल राउरकेला स्टील प्लांट बीएमएस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सेल आरएसपी के इस्पात जनरल हॉस्पिटल में बीएमएस के सह उद्योग प्रभारी इस्पात हिमांशु शेखर बल के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। आईजीएच में रक्तदान शिविर में निदेशक जयंत आचार्य, डॉ. मेघराय माझी और डॉ. राजीव सेठ उपस्थित थे। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ 2014 से हर साल स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है।

इधर-भारती भवन, बर्नपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बीएमएस बर्नपुर द्वारा DESUN Hospital, Kolkata के सहयोग से किया गया, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम में SAIL-ISP के ED (Works) विपिन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं।

इस अवसर पर बीएमएस के महासचिव संजीत बनर्जी, अध्यक्ष अजय सिंह, ठिकेदार यूनियन के अध्यक्ष महेश बनर्जी , महासचिव संजीत प्रसाद समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा आयोजकों के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारियों को चाहिए 39 माह का बकाया एरियर, 2022 से अतिरिक्त इंक्रीमेंट, S-12 ग्रेड, CITU ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
Next: SAIL Rourkela Recruitment 2026: इस्पात जनरल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती, ₹90 हजार से ₹1.60 लाख तक सैलरी, दीजिए इंटरव्यू

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.