Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हादसा: मजदूर के सिर पर गिरा बस बार, मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हादसा: मजदूर के सिर पर गिरा बस बार, मौत

Azmat ali 25/07/2026 1 minute read
Accident at Visakhapatnam Steel Plant Iron Busbar Falls on Workers Head Dies

एक्सीडेंट कोक ओवन बैटरी-1 (Coke Oven Battery-1) में हुआ। उपयोग में नहीं आ रहे बस बार को हटाया नहीं गया था, जिससे हादसा हुआ।

  • पिछले दिनों एक हादसे में 10 कार्मिकों की जान जा चुकी है। अब ठेका मजदूर की मौत हुई।

सूचनाजी न्यूज, विशाखापत्तनम। राष्ट्रीय इसपात निगम लिमिटेड के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (VSP) में एक और हादसा हो गया है। 52 वर्षीय ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। प्लांट के अंदर हुए हादसे में मजदूर अनंत बारवे के सिर में चोट लगी। अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जान बचाई न जा सकी। एक्सीडेंट कोक ओवन बैटरी-1 (Coke Oven Battery-1) में हुआ, जहां करीब 7 मीटर ऊंचाई से एक भारी इलेक्ट्रिकल बस बार मजदूर के सिर पर गिर गया।

वाइजैग स्टील प्लांट के कार्मिकों का कहना है कि लंबे समय से मेंटेनेंस आदि कार्य प्रभावित है। बस बार को पहले ही खोलकर हटा देना था। अनुभवी मैनपॉवर की कमी की वजह से मेंटेनेंस आदि कार्य में दिक्कत हो रही है। जिस बस बार को हटाना था, वही हादसे का कारण बन गया। मजदूर की जान चली गई।

हादसे के बाद यूनियन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही प्रबंधन से आग्रह किया है कि प्लांट में लंबित रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन और समय पर रखरखाव कार्यों की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि संभावित खतरों को समय रहते दूर किया जाए, तो ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सकता है।

बता दें कि पिछले दिनों भीषण हादसे में 10 कर्मचारियों, अधिकारियों और मजदूरों की मौत हो चुकी है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी अपनी रिपोर्ट भी मंत्रालय को सौंप चुकी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IISCO Steel Plant Union Election: घोषणा पत्र बनना शुरू, SAIL ISP इंटक का नारा, आपकी सलाह-हमारा संकल्प
Next: किसानों के बाद अब छात्रों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र, जंतर-मंतर पर जश्न

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.