Bhilai Vidyalaya Sector 2 से पढ़े कई चिकित्सक मेडिकल कैंप लगाएंगे। वर्तमान छात्र-छात्राओं की सेहत की जांच भी करेंगे।
- पूर्व छात्र समागम की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 स्कूल के पूर्व छात्रों का मिलन होने जा रहा है। एक बार फिर परिवार समेत पूर्व छात्र भिलाई में जुटने जा रहे हैं। 6 सितंबर को जमावड़ा होगा। 50-60 वर्ष पूर्व की यादें ताजा होगी। एलुमनी कमेटी के अध्यक्ष नरेश खोसला और महासचिव रामसमुझ कनोजिया के मुताबिक मिलन समारोह सुबह 10:30 बजे से नाश्ते से प्रारंभ होकर दोपहर भोजन और शाम चाय के साथ 5:30 बजे संपन्न होगा।
इसी दरम्यान भिलाई विद्यालय का नाम रोशन करने वाले डॉक्टर भागवत राय, डॉक्टर अरविंद प्रकाश सावंत-बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर शशि कुमार एवं डॉक्टर पुरुषोत्तम खापरे अपने अनुभवों से अपने साथी को स्वास्थ्य लाभ की जानकारी के साथ मेडिकल जांच भी करेंगे, जो एक अनूठी मिशाल होगी।
भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 में आज जो बच्चे पढ़ रहे हैं, उनके लिए भी मेडिकल कैंम्प लगाकर उनकी भी जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने की सलाह दी जाएगी। इसके साथ महिला-पुरुष के गीत संगीत का कार्यक्रम भी होगा। मिलन समारोह को भव्य और यादगार बनाने में भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के पूर्व छात्र एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, संरक्षक अजय गुप्ता दिल्ली, नरेश ग्रोवर जबलपुर, अविनाश पाण्डेय बिलासपुर, दिवाकर मुक्तिबोध वरिष्ठ पत्रकार रायपुर, गीरिश बंसल भिलाई, चेयरमैन नेतराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र नायडू, कोषध्यक्ष इन्द्र दत्त मित्तल और सभी कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल होंगे।

