Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Retention-License Protest: इस्पात भवन घेराव करने गांधी, नेहरू, भगत सिंह और बाबा साहब के रूप में आए Gen Z, छोड़ गए छाप
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP Retention-License Protest: इस्पात भवन घेराव करने गांधी, नेहरू, भगत सिंह और बाबा साहब के रूप में आए Gen Z, छोड़ गए छाप

Azmat ali 09/08/2026 1 minute read
bsp-retention-license-protest-live-gen-z-joins-the-ispat-bhawan-gherav-dressed-as-gandhi-nehru-bhagat-singh-and-baba-saheb

युवाओं ने पूरे आंदोलन को लीड किया। इसलिए प्रोटेस्ट में Creativity भी नज़र आई। भिलाई के Gen Z स्लोगन, नारों और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ रिटेंशनधारियों, लाइसेंसधारियों ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार शाम को परिवार संग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। भिलाई मुर्गा चौक पर विरोध-प्रदर्शन में जंतर-मंजर जैसी झलक भी देखने को मिली। युवाओं ने पूरे आंदोलन को लीड किया। इसलिए प्रोटेस्ट में क्रिएटिविटी भी नज़र आई।

जेनजी ने स्लोगन और नारों से पूरा माहौल ही बदल दिया। अपनी प्रतिभाओं का नज़ारा पेश किया। प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट से जुड़ी रील की बहार आ गई है। दिल्ली जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के तर्ज पर देशभक्ति गीतों और गानों पर जमकर रील बनाई जा रही है। इंस्टाग्राम पर भिलाई प्रोटेस्ट के वीडियो भरे पड़े हैं।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल प्रबंधन के आदेश पर रिटेंशनधारियों, लाइसेंसधारियों को नोटिस जारी किया गया है, ताकि मकान को खाली कराया जाए। इससे आक्रोशित शहरवासियों ने यूथ कांग्रेस के बैनर तले भिलाई सत्याग्रह को बल दिया।

विधायक देवेंद्र यादव और प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में इस्पात भवन घेराव के लिए लोग सड़क पर उतरे। विधायक चंद मिनट तक मुर्गा चौक पर रहे और संदेश दे गए कि मैं जिंदा हूं। मेरी लाश से होकर ही बीएसपी को गुजरना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP इस्पात भवन घेराव: क्या पंडित नेहरू के भिलाई को बचाने की आखिरी लड़ाई, अभी नहीं तो कभी नहीं…

इधर-विरोध-प्रदर्शन के आकर्षण का केंद्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, औद्योगिक तीर्थ भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना कराने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का रूप धारण किए जेनजी थे। हाथों में तख्तियां और उस पर लिखे नारे हर किसी को अपनी ओर खींच रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात भवन घेराव: Bhilai Steel Plant का रास्ता सील, क्या बैरिकेडिंग तोड़ पाएंगे लाइसेंस-रिटेंशनधारी, DIC दिल्ली में, विधायक देवेंद्र ये बोले…

गांधीजी, बाबा साहब, नेहरूजी, भगत सिंह की फोटो फ्रेम लिए प्रदर्शनकारी सेल प्रबंधन के खिलाफ अपना संदेश दे रहे थे। मुर्गा चौक पर स्टेज बनाया गया। ट्राला पर स्टेज बनाया गया। इस पर गांधी जी, बाबा साहब अंबेडकर, भगत सिंह और नेहरू जी की तस्वीर थी।

प्रतीकों से भी आंदोलन में बड़ा मैसेज दिया गया। पुलिस और सीआइएसएफ के जवानों ने इस्पात भवन से लेकर मुर्गा चौक तक मोर्चा संभाला। बारिश हुई और प्रदर्शन समाप्त हो गया, लेकिन आंदोलन की जो लौ युवा जला गए हैं, उसका धुआं अब भी नज़र आ रहा है। वहीं, महिलाओं ने प्रदर्शन में जिस तरह की भागीदारी निभाई है, वह भी हैरान करने वाली बात है।

ये खबर भी पढ़ें: रिटेंशन-लाइसेंस: तत्काल मकान खाली करने के नोटिस पर डरकर नहीं डटकर होगा इस्पात भवन का घेराव, देखें वीडियो

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो एटक के लिए खास है अगस्त क्रांति, 1986 में इस्पात भवन घेराव पर लाठीचार्ज, सैकड़ों मजदूर हुए थे जख्मी, बकाया एरियर एक और क्रांति की चिंगारी
Next: भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 एलुमनी: 1961 से 1977 तक यहां पढ़ने वालों का 6 सितंबर को जमावड़ा, प्रेम प्रकाश पांडेय संग आ रहे ये

Related Stories

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026

You May Have Missed

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026
BSP Retirement Retirement at Bhilai Steel Plant is no Longer Just a Farewell it has become a Tradition of Honoring Employees at the Gate 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Retirement: भिलाई स्टील प्लांट में रिटायरमेंट अब सिर्फ विदाई नहीं, गेट पर सम्मान, घर तक साथ की बन रही परंपरा

Azmat ali 29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.