Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो एटक के लिए खास है अगस्त क्रांति, 1986 में इस्पात भवन घेराव पर लाठीचार्ज, सैकड़ों मजदूर हुए थे जख्मी, बकाया एरियर एक और क्रांति की चिंगारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो एटक के लिए खास है अगस्त क्रांति, 1986 में इस्पात भवन घेराव पर लाठीचार्ज, सैकड़ों मजदूर हुए थे जख्मी, बकाया एरियर एक और क्रांति की चिंगारी

Azmat ali 09/08/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant AITUC leaders demand outstanding arrears on August Kranti Day 1

वेतन समझौता को अभिलंब संपन्न कराने, 39 माह का एरिया भुगतान कराने, 40% ठेका मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाने की मांग।

  • अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने गांधी चौक पर सभा कर आजादी के दीवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि 9 अगस्त से हमारे यूनियन का लगाव और भी गहरा है। आज से 40 साल पहले 9 अगस्त 1986 को मजदूरों की मांगो को लेकर इस्पात भवन की पूरी नाकाबंदी यूनियन ने किया था और हमारे नेता अनिरुद्ध पर सीआईएसएफ द्वारा लाठिया चलाई गई। सैकड़ों मजदूर घायल हुए। प्रबंधन झुका, मजदूरों की जीत हुई थी।

आज की तारीख में पुनः प्रबंधन का वही रवैया है। इस्पात मजदूरों का लंबित वेतन समझौता को अभिलंब संपन्न कराने, 39 माह का एरिया भुगतान कराने, 40% ठेका मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाने, बोकारो स्टील प्लांट में आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने के नारे गूंजे।

ये खबर भी पढ़ें: पति-पत्नी दोनों को HRA नहीं, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दिया जवाब

प्लांट में बढ़ते दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, केंद्र सरकार की मोनेटाइजेशन पाइपलाइन नीति के तहत बीएसएल की जमीन को निजी पूंजीपत्तियों के हाथ बेचने पर रोक लगाने, मजदूर विरोधी लेबर कोर्ड पर रोक लगाने तथा सेल बोकारो स्टील प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति पर रोक लगाने यदि मांगों को प्राप्त करने के लिए और उग्र आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। जिस पर और यूनियन आगे बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: रिश्वतबाज AGM को 3 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल

यूनियन ने कहा-सेल शानदार मुनाफा कमाया है 2025-26 में। सेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में 2025 26 में स्टील बिक्री के 11.4% की जबरदस्त वृद्धि हुई है। इतनी बड़ी उपलब्धि मजदूरों का शत प्रतिशत परफॉर्मेंस से संभव हुआ है। मजदूरों ने जी जान की बाजी लगाकर उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाया है। लेकिन मजदूरों को देने के नाम पर प्रबंधन का रवैया मजदूर विरोधी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अबू नसर, आईडी प्रसाद, एमपी सिंह, धनंजय, बीके राम, प्राण सिंह, आरआर दास, आरएस डे, राजीव, एसके निषाद, के तिर्की, रफत उल्लाह, नन्हें, पप्पू, मोइन आलम, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में हादसा, 2 मजदूर जख्मी, 1 दुर्गापुर रेफर
Next: BSP Retention-License Protest: इस्पात भवन घेराव करने गांधी, नेहरू, भगत सिंह और बाबा साहब के रूप में आए Gen Z, छोड़ गए छाप

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.