Skip to content
22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • FSNL के मजदूर 8 से 10 सितंबर तक करेंगे हड़ताल, BSL में प्रोडक्शन होगा ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

FSNL के मजदूर 8 से 10 सितंबर तक करेंगे हड़ताल, BSL में प्रोडक्शन होगा ठप

Azmat ali 22/08/2026 1 minute read
FSNL Workers to Strike from September 8 to 10 Production at BSL to be Affected

बीके चौधरी ने आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों को लंबे समय से एडिशनल वेलफेयर एमेनिटी (AWA) का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

  • बीके चौधरी ने कहा कि इसके लिए कंपनी से ज्यादा बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट स्थित फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) के यूनिट कार्यालय में काम कर रहे करीब 550 ठेका मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी के नेतृत्व में मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए यूनिट प्रमुख को 8, 9 और 10 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल का नोटिस सौंपा है।

बीके चौधरी ने आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों को लंबे समय से एडिशनल वेलफेयर एमेनिटी (AWA) का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कंपनी केंद्र सरकार के अधीन थी, तब तत्कालीन इस्पात मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अक्टूबर 2009 में सेल के प्लांटों में कार्यरत ठेका कर्मियों के लिए प्रतिमाह 1,000 रुपये अतिरिक्त कल्याणकारी भत्ते की घोषणा की थी।

चौधरी के मुताबिक यह राशि अक्टूबर 2017 में बढ़ाकर 2,500 रुपये और मार्च 2024 में फिर बढ़ाकर 4,100 रुपये प्रतिमाह कर दी गई। उनका दावा है कि अन्य ठेका कर्मियों को यह राशि मिल रही है, लेकिन FSNL के मजदूरों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि FSNL के लिए टेंडर मार्च 2026 में समाप्त हो चुका है। BSL की ओर से निकाला गया नया टेंडर FSNL को नियमानुसार मिलने की बात कही गई, लेकिन आरोप है कि टेंडर को रद्द कर सितंबर में दोबारा एक्सटेंशन देने की तैयारी की जा रही है। यूनियन का आरोप है कि इस प्रक्रिया के चलते करीब 550 ठेका मजदूरों को हर महीने 4,100 रुपये के AWA से वंचित होना पड़ रहा है।

बीके चौधरी ने कहा कि मजदूर इस उम्मीद में अब तक इंतजार कर रहे थे कि अप्रैल से नया टेंडर लागू होने के बाद उन्हें AWA का लाभ मिलने लगेगा। लेकिन मांग पूरी नहीं होने के कारण अब आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि 8 से 10 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल से बोकारो स्टील प्लांट का उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। बीके चौधरी ने कहा कि इसके लिए कंपनी से ज्यादा बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष सुभाष चंद्र बाउरी ने की, जबकि संचालन यूनियन अध्यक्ष एनके सिंह ने किया। इस दौरान बीके साह, आई. अहमद, हरेंद्र पासवान, राजू लहरी, सीबी प्रसाद, एस. बराईक, बादल कोयरी, रमा रबानी, राजेंद्र प्रसाद, नासिर अहमद खान, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, एसएस पांडेय, सुनील कुमार चौधरी, विजय कुमार, चीतू मोदी, सोनू यादव, अरविंद कुमार, दीनदयाल सिंह, सूरज कुमार, प्रमोद कुमार, सत्तार अंसारी, मिनाज खान, राकेश झा, मनोज बाउरी, मोउद्दीन अंसारी, मंटू गगरोई और उमेश गोप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अब 2 माह के लिए दवा होगी रिपीट, 4 डाक्टरों का बना पैनल, न्यूरोलॉजी के आ रहे 3 नए डाक्टर

Related Stories

MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
SAIL Refractory Unit, Bhilai Wins Awards3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई ने जीते पुरस्कार

Azmat ali 22/08/2026
Why the Obstructionism at the Sector 9 Hospital in the Name of the Budget
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बजट के नाम पर सेक्टर 9 अस्पताल में अड़ंगेबाजी क्यों?

Azmat ali 22/08/2026

You May Have Missed

MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
SAIL Refractory Unit, Bhilai Wins Awards3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई ने जीते पुरस्कार

Azmat ali 22/08/2026
Why the Obstructionism at the Sector 9 Hospital in the Name of the Budget
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बजट के नाम पर सेक्टर 9 अस्पताल में अड़ंगेबाजी क्यों?

Azmat ali 22/08/2026
Sector 9 Hospital Medicine Repeat to be issued for 2 Months 3 new Neurologists Joining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अब 2 माह के लिए दवा होगी रिपीट, 4 डाक्टरों का बना पैनल, न्यूरोलॉजी के आ रहे 3 नए डाक्टर

Azmat ali 22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.