Skip to content
22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बजट के नाम पर सेक्टर 9 अस्पताल में अड़ंगेबाजी क्यों?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बजट के नाम पर सेक्टर 9 अस्पताल में अड़ंगेबाजी क्यों?

Azmat ali 22/08/2026 1 minute read
Why the Obstructionism at the Sector 9 Hospital in the Name of the Budget

सीटू ने प्रबंधन पर दागा तीखा सवाल। विशेषज्ञ डॉक्टरों की विदाई। मरीज जाएं तो जाएं कहां? अनुबंध समाप्त होने से मंजूरी दें।

  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की विदाई केवल एक व्यक्ति के जाने का मामला नहीं है, बल्कि इससे हजारों मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित होती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 अस्पताल में वर्षों से सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टरों को अनुबंध पर नियुक्त कर उनकी सेवाएं ली जाती रही हैं। इन डॉक्टरों के पास बड़ी संख्या में कर्मी, अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मी और उनके परिजन इलाज कराते हैं। लंबे समय से चल रहे उपचार की निरंतरता भी इन्हीं विशेषज्ञों से बनी रहती है। लेकिन इस बार जिन विशेषज्ञ डॉक्टरों का अनुबंध समाप्त हो चुका है, उनकी सेवाएं जारी रखने के लिए समय पर आवश्यक मंजूरी और नया अनुबंध नहीं किया गया। परिणामस्वरूप विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल से अलग हो रहे हैं और उनके पुराने मरीज परेशान हैं।

पहले से मालूम था अनुबंध समाप्त होगा, फिर तैयारी क्यों नहीं?

बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने कहा-प्रबंधन को क्या यह पहले से पता नहीं था कि डॉक्टरों का अनुबंध किस तारीख को समाप्त होने वाला है? यदि पता था तो समय रहते मंजूरी और बजट की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा समाप्त होने के बाद नए निर्णय लेना और मरीजों को असमंजस में छोड़ देना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। अस्पताल जैसी आवश्यक सेवा को आखिरी समय के निर्णयों और फाइलों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।

बजट के नाम पर कौन से फैसले लिए जा रहे हैं?

सीटू का सवाल है कि क्या बजट की कमी या बजट स्वीकृति के नाम पर विशेषज्ञ सेवाओं में कटौती की जा रही है? यदि बजट संबंधी कोई समस्या है तो उसका समाधान मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था को बाधित करके क्यों किया जा रहा है? प्रबंधन को स्पष्ट करना चाहिए कि किन डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त हुई हैं, किनकी सेवाएं जारी रखने का प्रस्ताव लंबित है और बजट के नाम पर क्या निर्णय लिए जा रहे हैं।

विशेषज्ञ डॉक्टर जाएं नहीं, मरीजों का इलाज रुके नहीं!

सेक्टर-9 अस्पताल के जिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति होने वाली है, उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही उचित स्तर से अनुमोदन लेकर सेवाएं जारी रखने संबंधी आदेश जारी किया जाना चाहिए। इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों के अचानक चले जाने से मरीजों के इलाज, जांच और नियमित चिकित्सा सेवाओं में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

अस्पताल बचाने के लिए जवाबदेही तय हो

विशेषज्ञ डॉक्टरों की विदाई केवल एक व्यक्ति के जाने का मामला नहीं है, बल्कि इससे हजारों मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित होती है। सीटू मांग करता है कि सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की आवश्यक सेवाएं तत्काल जारी रखी जाएं और भविष्य में अनुबंध समाप्त होने से पहले ही आवश्यक मंजूरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रबंधन ध्यान दे की सेक्टर-9 अस्पताल को कमजोर करने वाले हर निर्णय के लिए आज नहीं तो कल प्रबंधन को जवाब देना होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अब 2 माह के लिए दवा होगी रिपीट, 4 डाक्टरों का बना पैनल, न्यूरोलॉजी के आ रहे 3 नए डाक्टर
Next: सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई ने जीते पुरस्कार

Related Stories

Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026
MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
SAIL Refractory Unit, Bhilai Wins Awards3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई ने जीते पुरस्कार

Azmat ali 22/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026
MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
SAIL Refractory Unit, Bhilai Wins Awards3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई ने जीते पुरस्कार

Azmat ali 22/08/2026
Why the Obstructionism at the Sector 9 Hospital in the Name of the Budget
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बजट के नाम पर सेक्टर 9 अस्पताल में अड़ंगेबाजी क्यों?

Azmat ali 22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.