Skip to content
31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant से 3 सीजीएम संग 6 अधिकारी और 20 कर्मचारी रिटायर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant से 3 सीजीएम संग 6 अधिकारी और 20 कर्मचारी रिटायर

Azmat ali 31/08/2026 1 minute read
6 Officers Including 3 CGMs and 20 Employees Retired from Bokaro Steel Plant

सीजीएम (बिजनेस एक्सीलेंस) मनीष जलोटा, मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी (सेवाएँ) अरविंद कुमार तथा सीजीएम (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम रिटायर।

  • बीएसएल में अगस्त माह के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए 26 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अगस्त माह में संयंत्र से सेवानिवृत्त हुए इन कर्मियों में कुल 06 अधिशासी एवं 20 अनाधिशासी कर्मचारी शामिल हैं।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

समारोह के शुभारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी के बायो-डाटा का प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें संयंत्र के विकास में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया।

इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) मनीष जलोटा, मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी (सेवाएँ) अरविंद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम के सम्मान में आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशकगण सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस समारोह में शीर्ष नेतृत्व ने संयंत्र की प्रगति में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ व सुखद भावी जीवन की कामना की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई के स्टील कारखाने में मजदूर की मौत पर बड़ा एक्शन, जांच में मिलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, ऑपरेशन पर रोक
Next: Political News: भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

Related Stories

Political News Reservation of wards for Bhilai, Risali and Bhilai-Charoda Municipal Corporations on September 9
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Political News: भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

Azmat ali 31/08/2026
Fatal Accident at Hathkhojs Steel Infra Solutions Company Investigation Reveals Serious Safety Lapses
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई के स्टील कारखाने में मजदूर की मौत पर बड़ा एक्शन, जांच में मिलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, ऑपरेशन पर रोक

Azmat ali 31/08/2026
Thieves Break Locks and Steal Copper Wire at Bhilai Steel Plants RMP 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: RMP 3 में चोरों का धावा, इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़कर कॉपर वायर पार

Azmat ali 31/08/2026

You May Have Missed

Political News Reservation of wards for Bhilai, Risali and Bhilai-Charoda Municipal Corporations on September 9
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Political News: भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

Azmat ali 31/08/2026
6 Officers Including 3 CGMs and 20 Employees Retired from Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant से 3 सीजीएम संग 6 अधिकारी और 20 कर्मचारी रिटायर

Azmat ali 31/08/2026
Fatal Accident at Hathkhojs Steel Infra Solutions Company Investigation Reveals Serious Safety Lapses
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई के स्टील कारखाने में मजदूर की मौत पर बड़ा एक्शन, जांच में मिलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, ऑपरेशन पर रोक

Azmat ali 31/08/2026
Thieves Break Locks and Steal Copper Wire at Bhilai Steel Plants RMP 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: RMP 3 में चोरों का धावा, इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़कर कॉपर वायर पार

Azmat ali 31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.