Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग

Azmat ali 04/09/2026 1 minute read
MLA Shweta Singh Met BSL DIC Priya Ranjan Raised Demands Regarding the ESIC Hospital Roads Toilets CCTV and Displaced Persons Areas

बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों और टाउनशिप की समस्याओं को लेकर डीआईसी प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह।

  • सेक्टर-1B स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय के जीर्णोद्धार का विषय भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक श्वेता सिंह ने शुक्रवार को सेल बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मुलाकात की। विधायक ने बोकारो इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों, टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और मांग पत्र सौंपकर आवश्यक पहल की मांग की।

मुलाकात के दौरान ESIC अस्पताल की सुविधाओं, शहर की विभिन्न सड़कों के मरम्मतीकरण तथा जर्जर सड़कों के कारण लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने सेक्टर-9 से चंद्रपुरा की ओर जाने वाली सड़क और कैंप-2 क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार कराने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकृष्ट कराया।
विधायक ने बोकारो के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय और अन्य जनसुविधाओं की जरूरत का मुद्दा भी उठाया। इनमें नया मोड़, सिटी सेंटर, राम मंदिर, सेक्टर-8, सेक्टर-9 मार्केट और लक्ष्मी मार्केट जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

विस्थापित क्षेत्रों में CSR से विकास पर जोर

मुलाकात के दौरान बोकारो स्टील प्लांट के CSR के माध्यम से विस्थापित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि प्लांट और शहर के विकास के साथ विस्थापित एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की बुनियादी जरूरतों पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

प्रमुख स्थानों पर CCTV लगाने की मांग

जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोकारो के विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरों की व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि आधुनिक निगरानी व्यवस्था से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा सेक्टर-1B स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय के जीर्णोद्धार का विषय भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। पुस्तकालय के बेहतर रखरखाव और विकास से विद्यार्थियों एवं युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई।

विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान और सुरक्षित शहर के निर्माण को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल की उम्मीद जताई गई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: शनिवार को पूरे दिन ड्यूटी पर लगी रोक, BMS बोला-दुर्गापुर की तरह दूसरे-चौथे शनिवार को दें छुट्‌टी

Related Stories

SAIL ISP Order for Full-day Duty on Saturdays Stayed BMS demands Holidays on the Second and Fourth Saturdays Similar to Durgapur
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: शनिवार को पूरे दिन ड्यूटी पर लगी रोक, BMS बोला-दुर्गापुर की तरह दूसरे-चौथे शनिवार को दें छुट्‌टी

Azmat ali 04/09/2026
SAIL records strong growth in sales and production in August 2026 financial position strengthens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: उत्पादन-कारोबार में भारी उछाल, SAIL सीएमडी अशोक पंडा का अब ये टार्गेट

Azmat ali 04/09/2026
Students Federation of India visits government schools as part of the Save Schools campaign
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के बदहाल स्कूलों का SFI ने किया पोस्टमार्टम, शिक्षा मंत्री जी आपके गृह जिले का है ये हाल

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

MLA Shweta Singh Met BSL DIC Priya Ranjan Raised Demands Regarding the ESIC Hospital Roads Toilets CCTV and Displaced Persons Areas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग

Azmat ali 04/09/2026
SAIL ISP Order for Full-day Duty on Saturdays Stayed BMS demands Holidays on the Second and Fourth Saturdays Similar to Durgapur
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: शनिवार को पूरे दिन ड्यूटी पर लगी रोक, BMS बोला-दुर्गापुर की तरह दूसरे-चौथे शनिवार को दें छुट्‌टी

Azmat ali 04/09/2026
SAIL records strong growth in sales and production in August 2026 financial position strengthens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: उत्पादन-कारोबार में भारी उछाल, SAIL सीएमडी अशोक पंडा का अब ये टार्गेट

Azmat ali 04/09/2026
Students Federation of India visits government schools as part of the Save Schools campaign
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के बदहाल स्कूलों का SFI ने किया पोस्टमार्टम, शिक्षा मंत्री जी आपके गृह जिले का है ये हाल

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.