Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Azmat ali 05/09/2026 1 minute read
Bhilai BMS Said Please do not Provide Protection to Encroachers

वंश बहादुर सिंह बोले-टाउनशिप की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, कर्मचारियों के जान को खतरे में डालने वालों को कृपया संरक्षण न दें।

  • प्रबंधन जल्द से जल्द टाउनशिप की सड़कों पर कब्जा कर ठेला खोमचा लगाने वालों को हटाए, ताकि संयंत्र कर्मचारी सही सलामत ड्यूटी जा सके एवं घर वापस आ सकें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पंथी चौक पर इंफोर्समेंट विभाग की टीम पर ठेले लगाने वाले कब्जेदारों द्वारा हमला किए जाने का भिलाई इस्पात मजदूर संघ बीएमएस ने कड़ी निंदा की है। घटना की जानकारी लगते ही कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने विभाग के प्रभारी रेमी थॉमस एवं शीर्ष प्रबंधन से चर्चा किया। उन्होंने प्रबंधन से इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा।

वंश बहादुर सिंह ने कहा कि ठेले वाले बोरिया गेट से लेकर तालपुरी तक सड़क पर कब्जा कर फल एवं सब्जी बेचते हैं, जिसके कारण से बीएसपी कर्मचारियों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन इनके कारण दुर्घटना होती है। इंफोर्समेंट विभाग बीच-बीच में इनको यहां से हटाता भी है। लेकिन प्रश्न यह उठता है कि क्या इंफोर्समेंट विभाग अपनी पूरी ताकत इसी में झोंक देगा तो उसे टाउनशिप के कब्जे को हटाने का समय ही नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सड़कों पर अवैध तरीके से ठेला लगाने वालों को शहर के कई लोग संरक्षण देते हैं, उनसे हम अपील करते हैं कि टाउनशिप की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं बीएसपी कर्मचारियों के जान को खतरे में डालने वालों को कृपया संरक्षण न दें। प्रबंधन जल्द से जल्द टाउनशिप की सड़कों पर कब्जा कर ठेला खोमचा लगाने वालों को हटाए, ताकि संयंत्र कर्मचारी सही सलामत ड्यूटी जा सके एवं घर वापस आ सकें।

ये खबर भी पढ़ें: पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

बीएसएस के कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने नाम लिए बगैर ही सत्ताधारी नेताजी पर कटाक्ष किया है। जग जाहिर है कि सिविक सेंटर और चाइना मार्केट के कब्जे को संरक्षण कौन दे रहा है? पिछले दिनों बीएसपी की टीम जब कब्जा हटाने पहुंची तो नेताजी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करके रोक दिया था। बीएसपी अधिकारी को भी धमकी दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला
Next: BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Related Stories

BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026
Police Arrested the Accused who Pelted Stones at the BSP Enforcement Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

Azmat ali 05/09/2026
Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026
Bhilai BMS Said Please do not Provide Protection to Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Azmat ali 05/09/2026
Police Arrested the Accused who Pelted Stones at the BSP Enforcement Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

Azmat ali 05/09/2026
Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.