Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Azmat ali 08/09/2026 (Last updated: 08/09/2026) 1 minute read
SC ST Association says BSP will withdraw the decision management will refund students fees

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन को आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह के अंदर बड़ा फैसला लिया जाएगा।

  • IIT और NIT में भी अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के छात्रों से ट्यूशन फीस (Tuition Fee) पूरी तरह माफ होती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि बीएसपी द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस लिए जाने की खबर मिलते ही एसोसिएशन ने कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) से मिलकर इस फैसले का कड़ा विरोध जताया। बीएसपी प्रबंधन का यह फैसला अनु जाति/ जन जाति के हितों के खिलाफ है, केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं IIT और NIT में भी अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के छात्रों से ट्यूशन फीस (Tuition Fee) पूरी तरह माफ होती है।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं लिये जाने सबंधी सेल के घोषित प्रावधानों को भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें तथा लागू करने संबंधित आदेश या परिपत्र की प्रति एसोसिएशन को उपलब्ध करायें। साथ ही कटौती की गई ट्यूशन फीस की राशि उन्हें वापस किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन ने अपने एससी/एसटी कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा उनके परिवारों के शैक्षणिक एवं सामाजिक हितों के साथ-साथ कल्याणकारी उपबंधों के संरक्षण एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इचार्ज, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं शिक्षा अधिकारी, बीएसपी तथा लाईजन ऑफिसर को ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन को आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह के अंदर यह फैसला वापस ले लिया जाएगा एवं कटौती की गई राशि वापस कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें:एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Related Stories

INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

SC ST Association says BSP will withdraw the decision management will refund students fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Azmat ali 08/09/2026
INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.