Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026 1 minute read
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer

Bokaro Steel Plant: क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के तत्वावधान में ठेका मजदूरों की एक विशाल आम सभा आयोजित की गई।

  • सीजीएम स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक में चेतावनी देकर आए है। ठेकेदार धन उगाही कर रहे हैं। इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के श्रमिक नेता राजेंद्र सिंह को लेकर अच्छी खबर है। पिछले 8 माह से बीमारी से जूझ रहे एनजेसीएस लीडर राजेंद्र सिंह ने कैंसर को हरा दिया है। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (Tata Memorial Hospital) ने सारी जांच-पड़ताल करने के बाद इन्हें 100 प्रतिशत कैंसर मुक्त बता दिया है। कोलकाता में कीमो चल रहा था। हर 6 माह में जांच होती रहेगी।

क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के महासचिव व एनजेसीएस नेता राजेंद्र सिंह 8 माह बाद बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों के बीच पहुंचे। सीजीएम स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक में चेतावनी देकर आए है। ठेकेदार धन उगाही कर रहे हैं। इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के तत्वावधान में ठेका मजदूरों की एक विशाल आम सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेन्द्र सिंह ने कहा कि आज सेल/बोकारो प्रबंधन पूरी तरह से मजदूर विरोधी हो चुका है। चाहे नियमित मजदूर हो या ठेका मजदूर, सभी का शोषण चरम पर है।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि सहायक श्रमायुक्त के स्पष्ट निर्देश के बावजूद आज तक ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 में तीन मजदूरों का गेट पास नहीं बनाया गया है। प्रबंधन की मंशा साफ है-जो मजदूर पैसा वापस (कट मनी) करेगा उसका गेट पास बनेगा और जो कट मनी वापस नहीं करेगा उसे छँटनी की आड़ में धीरे-धीरे बाहर कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “लेकिन जहाँ मजदूर एकताबद्ध हैं और यूनियन के साथ हैं, वहाँ हमने किसी भी प्रकार की छँटनी लागू नहीं होने दी है। कोक-ओवन, ब्लास्ट फर्नेस और यातायात विभाग में आज भी यूनियन के नेतृत्व में बिना किसी छँटनी के पुराने मजदूर सम्मान के साथ काम पर हैं। एकता की शक्ति का ही परिणाम है कि कोक-ओवन में छँटनी तो दूर, न्यूनतम वेतन के अतिरिक्त 8% इंसेंटिव मिलता है।”

श्री सिंह ने मजदूरों से आह्वान किया कि समय गंभीर है, सभी एकताबद्ध होकर एकजुट रहें। यूनियन आपके लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेगी। हमारे सामने स्किल्ड मजदूरों का परिवार सहित इलाज, समयबद्ध ग्रेड प्रमोशन, अवैध छँटनी, ब्लास्ट फर्नेस में बेतहाशा डस्ट जैसी अनेकों गंभीर समस्याएँ हैं। यूनियन का रोडमैप तैयार है, कमर कस लीजिये, अब आर-पार की लड़ाई होगी।

सभा को आरके सिंह, शशिभूषण, संतोष कुमार, बासुदेव कुंभार, प्रमोद कुमार,अरूण भगत, शंकर विश्वकर्मा,देवेन्द्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत
Next: एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.