बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों लाइसेंस धारियों ने एडीएम पर विरोध प्रदर्शन किया।
- बोकारो स्टील प्लांट में 2008 से क्वार्टर लाइसेंसिंग स्कीम के अंतर्गत क्वार्टर देने की बात आई थी।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के नेतृत्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों लाइसेंस धारियों ने एडीएम पर प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सेल प्रबंधन बेलगाम हो गया है।
सेल कॉरपोरेट ऑफिस नई दिल्ली से क्वार्टर लाइसेंसिंग पर लगी रोक को समाप्त कर पूर्व की भांति डी टाईप, सीडी टाईप एवं अन्य सभी प्रकार के क्वार्टर लाइसेंसिंग स्कीम के अंतर्गत लाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जो जिसमें रह रहा है, लाइसेंसिग स्कीम के अंतर्गत क्वार्टर आवंटित करने के संबंध में लगातार परिपत्र दिया जा चुका है।
वर्ष 2025 से लगातार कई परिपत्र के द्वार मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन एवं निदेशक प्रभारी बोकारो स्टील प्लांट से व्यक्तिगत रूप से मिलकर डी टाईप एवं सीडी टाईप क्वार्टर को लाइसेंसिंग स्कीम के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देने की बात करते रहा हूं, क्योंकि बोकारो स्टील प्लांट में 2008 से क्वार्टर लाइसेंसिंग स्कीम के अंतर्गत क्वार्टर देने की बात आई थी।
ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1
सिर्फ ईएफ टाईप क्वार्टर लाइसेंस के अंतर्गत लाया गया था। डी टाईप एवं सीडी टाईप क्वार्टर लाइसेंस स्कीम के अंतर्गत नहीं लाया गया था। जबकि सेल के अन्य इकाई में सभी प्रकार का क्वार्टर लाइसेंस स्कीम के अंतर्गत दिया जा रहा था। लेकिन बोकारो में कभी भी डी टाईप क्वार्टर को लाइसेंसिंग के अंतर्गत नहीं लाया गया, जिसके कारण हजारों डी टाइप क्वार्टर खाली पड़ा हुआ है।
500 से ज्यादा क्वार्टर में सेवानिवृत्त कर्मचारी रह रहे हैं। वह सभी के सभी क्वार्टर सुरक्षित है। 500 से ज्यादा क्वार्टर पुलिस एवं बिचौलिया के कब्जे में है। नगर सेवा के सारे कार्य लगभग ठप पड़े हुए हैं। ना क्वार्टर का समय पर मेंटेनेंस होता है। ना कोई सिस्टम आवंटन का रह गया है। भ्रष्ट अधिकारी कुंडली मारकर नगर सेवा में बैठे हुए हैं। नगर सेवा एवं बोकारो स्टील प्लांट में एक ही समुदाय के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर लगाया गया है। सामाजिकता एवं व्यावहारिकता का अभाव देखा जा रहा है,जिसकी जांच एवं परिवर्तन करने की आवश्यकता है।
यूनियन नेता ने कहा-बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी के द्वारा जानकारी मिला था कि वर्तमान में सेल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड कॉरपोरेट कार्यालय द्वारा क्वार्टर लाइसेंसिंग सहित सारी प्रक्रिया का प्रारूप सेल के सभी इकाई के लिए तैयार किया जा रहा है, जो एक माह के अंतर्गत बोकारो सहित सभी-इकाइयों में एकरूपता के रूप में नियम कायदे आएंगे।
इसके बाद ही लाइसेंस की बात की जाएगी। आज 3 माह से ज्यादा बीत चुके हैं। अभी तक लाइसेंसी स्कीम का प्रारूप नहीं आना सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। मैंने अपने पूर्व पत्र माध्यम से लगभग नगर सेवा की समस्या का जिक्र करते हुए क्वार्टर की स्थिति की जानकारी दिया था।
ऐसी स्थिति मे पुनः आपसे कहना है कि कंपनी की संपत्ति की रक्षा के साथ राजस्व लाभ कंपनी को मिलता रहे। कंपनी के हित में सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए सुझाव को ध्यान में रखते हुए डी टाईप एवं सीडी टाईप क्वार्टर लाइसेंस स्कीम के अंतर्गत लाने का आदेश निर्गत किया जाए। अन्यथा आरपार की लड़ाई होगी। सभा की अध्यक्षता वीके राम ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से बीके राम, आरआर दास, आरएस डे, आईडी प्रसाद, अशोक, राम जी सिंह, आनांद मिश्रा, जेआर यादव, आरडी सिंह, आरएल राम, ईश्वर शर्मा, आर पी सिंह आदि मौजूद रहे।
