Skip to content
10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026 1 minute read
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children

डॉ. उदय कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नेत्र, दंत और शिशु रोग विशेषज्ञों की सेवाएं शिविर में उपलब्ध कराई।

  • डॉ. उदय कुमार ने कहा-इन बच्चों का दृष्टिकोण सकारात्मक, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा संचालित नयनदीप विद्या मंदिर में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई इस्पात संयंत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दृष्टिबाधित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सेवाभावी लोगों का सम्मान भी किया गया।

मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल हेड डॉ. उदय कुमार ने कहा कि आंखों से देखने की क्षमता न होने के बावजूद इन बच्चों का जीवन के प्रति दृष्टिकोण बेहद सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार और नयनदीप विद्या मंदिर से जुड़े लोग इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।

डॉ. उदय कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नेत्र, दंत और शिशु रोग विशेषज्ञों की सेवाएं शिविर में उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों ने बच्चों की जांच की। जांच के दौरान कुछ बच्चों में खून की कमी और कुछ में दांतों से जुड़ी समस्या सामने आई। उन्होंने जरूरत के अनुसार अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्ग के डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण एपी गौतम ने कहा कि बच्चों की जरूरत के अनुरूप संस्था को समय-समय पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के हित में विभागीय स्तर पर जो भी आवश्यकता होगी, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में संजय कुमार, महाप्रबंधक सिविल, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र और अनिल कुमार चौहान, अध्यक्ष विद्युत नियामक आयोग/रेगुलेटिंग कमीशन भिलाई उपभोक्ता फोरम सहित रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एमसी जैन, अध्यक्ष सीएस बाजवा, महासचिव ज्ञानचंद जैन और कोषाध्यक्ष सुमन कनौजे मौजूद रहे।

ट्रस्ट की ओर से सुरेश चंद जैन, संजू दुग्गड़, रिषभ देशलहरा, सुरेश रतनानी, एसी श्रीवास्तव, उमा पांडे, प्राचार्य श्वेता महोबिया, संगीत शिक्षिका मनीष ओझा, दृष्टिबाधित शिक्षक अजय दुबे, रोमा भट्टाचार्य, बीना संजीव, डॉ. राखी शर्मा और अंजू ठाकुर सहित शिक्षा एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया। सम्मानित लोगों को स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

शिविर में डॉ. चित्रा नेत्र रोग, डॉ. कौशिक किशोर, डॉ. शशिकला शिशु रोग और डॉ. दीक्षा नायक दंत रोग विशेषज्ञ ने मेडिकल स्टाफ के साथ सेवाएं दीं। महिला चैंबर भिलाई की गीता वर्मा, सविता शर्मा, रश्मि वर्मा, सुनीता सोनी, उदिता, संगीता लहरी, मोनिका राजपूत, योजना दहाने और आशा ने भी सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित बच्चों ने स्वयं तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन अतिथियों को खिलाकर सभी का दिल जीत लिया। प्राचार्य श्वेता महोबिया ने चिकित्सकों, शिक्षकों और समाजसेवियों के सहयोग के लिए आभार जताया। संचालन सुमन कनौजे ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Happy Birthday Manish Pandey: 12 सितंबर को भिलाई में सेवा, खेल और सनातन संस्कृति का संगम, मैराथन, आइए गिफ्ट पाइए

Related Stories

Happy Birthday Manish Pandey A confluence of service sports and Sanatan culture in Bhilai on September 12 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Happy Birthday Manish Pandey: 12 सितंबर को भिलाई में सेवा, खेल और सनातन संस्कृति का संगम, मैराथन, आइए गिफ्ट पाइए

Azmat ali 10/09/2026
BSPs Zero Tolerance Policy Management Forcing Employees to Sign CITU Expresses Outrage
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Zero Tolerance Policy: कर्मचारियों से जबरदस्ती साइन करा रहा प्रबंधन, सीटू ने उधेड़ी बखिया

Azmat ali 10/09/2026
Breaking News Alloy Steels Plant is being Merged with SAILs Durgapur Steel Plant it Was Established in 1965
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: अलॉय स्टील प्लांट SAIL दुर्गापुर स्टील प्लांट में हो रहा मर्ज, 1965 में बना था ASP

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
Happy Birthday Manish Pandey A confluence of service sports and Sanatan culture in Bhilai on September 12 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Happy Birthday Manish Pandey: 12 सितंबर को भिलाई में सेवा, खेल और सनातन संस्कृति का संगम, मैराथन, आइए गिफ्ट पाइए

Azmat ali 10/09/2026
BSPs Zero Tolerance Policy Management Forcing Employees to Sign CITU Expresses Outrage
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Zero Tolerance Policy: कर्मचारियों से जबरदस्ती साइन करा रहा प्रबंधन, सीटू ने उधेड़ी बखिया

Azmat ali 10/09/2026
Breaking News Alloy Steels Plant is being Merged with SAILs Durgapur Steel Plant it Was Established in 1965
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: अलॉय स्टील प्लांट SAIL दुर्गापुर स्टील प्लांट में हो रहा मर्ज, 1965 में बना था ASP

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.