Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: अलॉय स्टील प्लांट SAIL दुर्गापुर स्टील प्लांट में हो रहा मर्ज, 1965 में बना था ASP
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: अलॉय स्टील प्लांट SAIL दुर्गापुर स्टील प्लांट में हो रहा मर्ज, 1965 में बना था ASP

Azmat ali 10/09/2026 1 minute read
Breaking News Alloy Steels Plant is being Merged with SAILs Durgapur Steel Plant it Was Established in 1965

भारत को अलॉय और स्पेशल स्टील के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनवरी 1965 में हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड के अधीन एएसपी बना था।

  • दुर्गापुर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य का कहना है कि सेल डीएसपी के कार्मिकों की भलाई के लिए सीएमडी के साथ ग्रीन फील्ड (Greenfield) पर बात हुई है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के पश्चिम बंगाल यूनिट से बड़ी खबर है। स्पेशल स्टील बनाने वाले अलॉय स्टील प्लांट को दुर्गापुर स्टील प्लांट में मर्ज किया जा रहा है। Ethical Decision होने के बाद सेल कारपोरेट आफिस की तरफ से कागजी कवायद शुरू कर दी गई है। मंत्रालय और पीएमओ तक पूरी प्रक्रिया करते ही आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

अलॉय स्टील प्लांट के मर्जर से सेल डीएसपी का मिल ज़ोन काफी मजबूत हो जाएगा। वहीं, विपरित परिस्थितियों से जूझ रहे एएसपी को संभाल लिया जाएगा। मैनपॉवर आदि की समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। स्पेशल स्टील का मार्केट हाई है। डीएसपी में विलय होने से बाजार पर अच्छी पकड़ बनाई जा सकेगी। साथ ही सेल का प्रॉफिट बढ़ेगा। अलॉय प्रोडक्ट के प्रति देश की अन्य कंपनियों का रुझान है।

ये खबर भी पढ़ें: सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

इंटक दुर्गापुर के जनरल सेक्रेटरी रजत दीक्षित का कहना है कि प्रबंधन की ओर से अब तक यूनियनों के साथ मर्जर के विषय पर कोई संवाद नहीं किया गया है। मर्जर के बाद किस तरह से काम होगा, इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

जानिए अलॉय स्टील प्लांट के बारे में

अलॉय स्टील प्लांट (ASP) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की एक बेहद महत्वपूर्ण इकाई (यूनिट) है। यह प्लांट इस बात का सबूत है कि भारत बेहतरीन क्वालिटी का अलॉय और स्पेशल स्टील बनाने में पूरी तरह सक्षम है। यह प्लांट पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित है। यह रक्षा (डिफेंस), रेलवे, ऑटोमोबाइल (गाड़ियों), बिजली और इंजीनियरिंग जैसे बड़े उद्योगों की खास स्टील जरूरतों को पूरा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

ये खबर भी पढ़ें: PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

1965 से अब तक अलॉय स्टील प्लांट

भारत को अलॉय और स्पेशल स्टील के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनवरी 1965 में हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड के तहत इस प्लांट को शुरू किया गया था। समय के साथ, ग्राहकों की बदलती मांगों को पूरा करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए इस प्लांट को लगातार बड़ा किया गया और इसमें नई तकनीकें जोड़ी गईं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम

ब्राउन फील्ड पर चल रहा काम, ग्रीन फील्ड पर अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य ये बोले…

दुर्गापुर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य का कहना है कि सेल डीएसपी के कार्मिकों की भलाई के लिए सीएमडी के साथ ग्रीन फील्ड (Greenfield) पर बात हुई है।

प्लांट को विस्तारित करने से क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। फिलहाल, ब्राउन फील्ड्स पर काम तेजी से हो रहा है।

वहीं, दुर्गापुर स्टील प्लांट में अलॉय स्टील प्लांट के मर्जर से सेल को काफी फायदा होगा। प्रोडक्शन से लेकर मैनपॉवर तक काफी राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: नाले के चेंबर में मिली मासूम की लाश, किस मां की कोख से जन्मा था…

फर्नेस-5 के निर्माण को मंजूरी लगभग मिल चुकी है। जल्द ही काम चालू होने की उम्मीद है। न्यू बार मिल आने से टीएमटी के मार्केट में सेल डीएसपी की स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी।

अध्यक्ष ने कहा-सेल सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा का कहना है कि 10 हजार करोड़ पीबीटी का लक्ष्य है। इसे हासिल करने से डीएसपी पर खास फोकस किया जाएगा।

वहीं, मेडिक्लेम, ग्रीन फील्ड, सोशल वेलफेयर, एनपीएस पर भी सकारात्मक आश्वासन मिला है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, ड्यूटी से लौटा तो मिली गायब
Next: BSP Zero Tolerance Policy: कर्मचारियों से जबरदस्ती साइन करा रहा प्रबंधन, सीटू ने उधेड़ी बखिया

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.