Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026 1 minute read
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day

बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रह। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट।

  • आसनसोल डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ब्लड सेंटर के सहयोग से BDEWA ने रक्तदान शिविर आयोजित किया।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। भारत के महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को देशभर में इंजीनियर्स डे मनाया गया। इसी क्रम में सेल के इस्को स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर में भी अभियंता दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन (BDEWA) की पहल पर बर्नपुर स्टेडियम स्थित बीयूसी कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेल इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर के कार्यपालक निदेशक प्रभारी (मानव संसाधन) जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। बर्नपुर-आसनसोल शिल्पांचल के रक्तदान आंदोलन से जुड़े समाजसेवी प्रबीर धर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

शिविर में मौसम खराब होने के बावजूद रक्तदाताओं ने उत्साह दिखाया। आयोजकों के मुताबिक कुल 26 रक्तयोद्धा शिविर में पहुंचे। इनमें दो लोग चिकित्सकीय कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। वहीं, दो अन्य लोगों को बर्नपुर अस्पताल में भर्ती मरीज की आपात स्थिति को देखते हुए बर्नपुर अस्पताल ब्लड सेंटर में रक्तदान के लिए भेजा गया। इसके बाद शिविर से कुल 22 यूनिट रक्त आसनसोल डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ब्लड सेंटर के प्राधिकरण को सौंपा गया।

रक्तदाताओं को किया सम्मानित

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अभियंता दिवस के अवसर पर इससे बेहतर सामाजिक पहल नहीं हो सकती।

BDEWA के महासचिव गौतम नंदी ने कहा कि आसनसोल डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित कर एसोसिएशन को गर्व और संतोष महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन सेल इस्को इस्पात संयंत्र में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों के पदनाम, उच्च शिक्षा और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए काम करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन को भी महत्वपूर्ण मानता है। इसी उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

खराब मौसम में भी रक्तदान का उत्साह

शिविर के संयोजक एवं एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव मीर मुशर्रफ अली ने बताया कि पिछले दो महीने में बर्नपुर में कई स्वयंसेवी संगठनों की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। इनमें इस्को स्टील प्लांट के कर्मचारियों और रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। मंगलवार को अचानक मौसम खराब होने के बावजूद रक्तदान के लिए लोगों की अच्छी भागीदारी रही।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरा राउ कार्री ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, आसनसोल डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ब्लड सेंटर के कर्मचारियों और एसोसिएशन के सदस्यों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन की कमेटी से लब कुमार मन्ना, बुद्धेश्वर भगत, सुरजीत चौधुरी, गौतम राय, अनिरुद्ध धीबर, राम प्रकाश कन्नौजिया, प्रमोद कुमार वर्मा, पवन गुप्ता, सूर्यकांत दलई, जूपिटर विश्वास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज
Next: Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.