हिन्द मज़दूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-JBCCI सदस्य एवं कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव बने गवाह।
- चंद्रपुर क्षेत्र में BMS-AITUC को झटका। शिवकुमार यादव एवं शरद धाँडे के समक्ष HMS में प्रवेश। काफी उथलपुथल का माहौल।
सूचनाजी न्यूज, चंद्रपुर। कोल इंडिया के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-डब्ल्यूसीएल के चंद्रपुर क्षेत्र में हिन्द मजदूर सभा (HMS) का प्रभाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। BMS की शाखा क्षेत्रीय कार्यालय, चंद्रपुर क्षेत्र के अध्यक्ष अजय मिस्त्री और एटक के दुर्गापुर उपक्षेत्र के अध्यक्ष वतन दुधे ने यूनियन का साथ छोड़ दिया। हिन्द मज़दूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-JBCCI सदस्य एवं कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव एवं केंद्रीय महामंत्री शरद धाँडे की मौजूदगी में HMS यूनियन का दामन थाम लिया।
वहीं इंटक से गजानंद मत्ते एवं लोकेश ने HMS में प्रवेश किया। जिसके बाद अब BMS की क्षेत्रीय कार्यालय शाखा एवं एटक की दुर्गापुर उपक्षेत्र शाखा अध्यक्ष विहीन हो चुकी है। वहीं इंटक से गजानंद मत्ते एवं लोकेश जी ने भी HMS में प्रवेश किया।
इस अवसर पर HMS पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। शिव कुमार यादव ने कर्मचारियों का हौसल बढ़ाते हुए एकजुटता का मंत्र दिया। साथ में मिलकर कर्मचारी हित में कार्य करने का दम थरा।




