लंबे इंतजार के बाद लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने नए डायरेक्टर फाइनेंस का चयन कर लिया है। कैबिनेट मंजूरी के बाद संभालेंगे पदभार।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को नए डायरेक्टर (फाइनेंस) मिल गए। काफी इंतजार के बाद सेल को निदेशक वित्त मिले हैं। डॉक्टर अशोक कुमार पंडा के सीएमडी बनने की वजह से पद रिक्त था। इस पद के लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने सोमवार को इंटरव्यू लिया। जीएम प्रवीण कुमार का चयन किया गया है। बोकारो से पिछले दिनों भिलाई स्टील प्लांट ट्रांसफर होकर आए हैं।
सेल, रेलवे समेत अन्य कंपनियों के 12 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह इंटरव्यू पहले 10 अगस्त को होना था, जिसे कैंसिल करके 18 सितंबर की तारीख तय की गई थी। इसे भी निरस्त करके 21 सितंबर को इंटरव्यू की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरव्यू लिए गए।
बोकारो के ग्राम धनडबरा के रहने वाले हैं। इनके पिता भी बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर किए थे। प्रवीण कुमार का कॅरियर भी बोकारो से शुरू हुआ था। 2021 बैच के हैं। इसके पूर्व भद्रावति स्टील प्लांट में भी रह चुके हैं। बोकारो फाइनेंस से ट्रांसफर होकर भिलाई स्टील प्लांट आए हुए हैं। ईआरपी प्रोग्राम में वह हिस्सा हैं।
PESB के सामने डायरेक्टर (फाइनेंस) पद के लिए सेल-SAIL के अलावा इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन, GAIL, NBCC और गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन के अधिकारी इंटरव्यू के लिए पेश हुए थे। सेफी उपाध्यक्ष व बीएसएल महासचिव अजय कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं दी है।
SAIL के डायरेक्टर फाइनेंस पद के लिए इन्होंने दिए इंटरव्यू
1
SHRI ARUP MUKHERJEE, Executive Director Executive Director, Internal Audit,
Corporate Office, SAIL, Steel Authority Of India Limited (Sail)
2
SHRI PRAJESH CHANDRA MISHRA, Chief General Manager Chief General
Manager(F&A) SRU, Steel Authority Of India Limited (Sail)
3
SHRI PRAMOD KUMAR CHOKHANI, Chief General Manager Chief General
Manager (Internal Audit), Bhilai Steel Plant, Steel Authority Of India Limited (Sail)
4
SHRI SUDERSHAN KALRA, Chief General Manager Chief General Manager
(Finance), Steel Authority Of India Limited (Sail)
5
SHRI VARADARAJAN IYENGAR, Chief General Manager Chief General Manager,
Steel Authority Of India Limited (Sail)
6
SHRI HAFIK KUMAR SAY, CGM Internal Audit,, Steel Authority Of India Limited
(Sail)
7
SHRI VIKAS SHOUNAK, General Manager GM (F&A), Steel Authority Of
India Limited (Sail)
8
SHRI PRAVIN KUMAR, General Manager 2ND LEAD-FINANCE, COSTING, FUNDS
MANAGEMENT,REAL ESTATE MANAGEMENT (SAIL ERP CENTER,CORPORATE
OFFICE, BHILAI LOCATION), Steel Authority Of India Limited (Sail)
9
SHRI SUNIL KUMAR GOEL, Executive Director Executive Director (F), Indian
Railway Finance Corporation Limited
10
SHRI SHUBHADEEP SEN, Chief Financial Officer General Manager (F&A) and CFO,
Gujarat State Electricity Corporation Limited



