Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026 1 minute read
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant

कार्यस्थल पर वित्तीय अनुशासन और विश्लेषणात्मक समझ को सुदृढ़ करने के व्यावहारिक पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की जा रही है।

  • इस कार्यक्रम में संयंत्र की वित्तीय व्यवस्था, नियमों एवं प्रक्रियाओं की समग्र समझ विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के सम्मेलन कक्ष में महिला अधिकारियों के लिए “बहीखाता-बिजनेस लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम” विषय पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 22 एवं 23 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला अधिकारियों को वित्तीय विषय की मूलभूत अवधारणाओं से अवगत कराना तथा उनकी प्रबंधकीय निर्णय क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना है।

इस कार्यक्रम में संयंत्र की वित्तीय व्यवस्था, नियमों एवं प्रक्रियाओं की समग्र समझ विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया गया। सत्र के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि प्रत्येक अधिकारी के लिए कंपनी की वित्तीय नियमावली और कार्यप्रणाली से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सुविचारित, सटीक एवं उचित व्यावसायिक निर्णय ले सकें।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के सहायक महाप्रबंधक तथा वित्त एवं लेखा विभाग के वरीय प्रबंधक द्वारा संकाय सदस्य के रूप में प्रतिभागियों को वित्तीय अवधारणाओं, वित्तीय प्रक्रियाओं एवं बजटीय सिद्धांतों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। साथ ही कार्यस्थल पर वित्तीय अनुशासन और विश्लेषणात्मक समझ को सुदृढ़ करने के व्यावहारिक पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास की यह पहल महिला अधिकारियों के पेशेवर कौशल संवर्धन और नेतृत्व क्षमता को विस्तार देने में अत्यंत प्रभावी है। वित्तीय साक्षरता और प्रक्रियागत दक्षता को बढ़ावा देने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठनात्मक सशक्तिकरण, कार्यकुशलता में वृद्धि तथा बोकारो इस्पात संयंत्र के समग्र विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Related Stories

Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Two officers suspended following a workers death at Bhilai Steel Plant1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर 2 अधिकारी सस्पेंड

Azmat ali 22/09/2026
bsp-accident-contractors-are-sending-workers-to-their-deaths-after-just-two-days-of-training-bhilai-employees-union-visits-the-accident-site
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: 2 दिन की ट्रेनिंग देकर ठेकेदार मजदूरों को झोंक रहे मौत के मुंह में, भिलाई कर्मचारी यूनियन पहुंचा घटनास्थल पर

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Two officers suspended following a workers death at Bhilai Steel Plant1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर 2 अधिकारी सस्पेंड

Azmat ali 22/09/2026
bsp-accident-contractors-are-sending-workers-to-their-deaths-after-just-two-days-of-training-bhilai-employees-union-visits-the-accident-site
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: 2 दिन की ट्रेनिंग देकर ठेकेदार मजदूरों को झोंक रहे मौत के मुंह में, भिलाई कर्मचारी यूनियन पहुंचा घटनास्थल पर

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.