Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

Azmat ali 23/09/2026 (Last updated: 23/09/2026) 1 minute read
NJCS meeting regarding SAIL employees bonus in Delhi on October 1

SAIL NJCS: बैठक की तारीख तय होते ही सेल कर्मचारियों की निगाहें अब दिल्ली में होने वाली इस बैठक पर टिक गई हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर अहम खबर सामने आई है। सेल प्रबंधन ने वित्त वर्ष 2026-27 के Annual SAIL Performance Linked Incentive Scheme (ASPLIS) के तहत वार्षिक राशि की गणना और जानकारी साझा करने के लिए बैठक का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बैठक से कर्मचारियों को बोनस की संभावित राशि को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। सेल कारपोरेट ऑफिस की ओर से CGM इंचार्ज (HR) एस.के. गुप्ता की ओर से आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

1 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे केंद्रीय ट्रेड यूनियन नेता

पत्र के मुताबिक बैठक 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड में आयोजित की जाएगी। इसमें वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ प्रत्येक संगठन से एक प्रतिनिधि के शामिल होने की बात कही गई है। सेल कर्मचारियों के बोनस और वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सक्रिय एनजेसीएस यूनियनें सीटू, इंटक, बीएमएस, एचएमएस और एटक के केंद्रीय नेताओं के बैठक में शामिल होने की जानकारी है।

बोनस की रकम पर कर्मचारियों की निगाह

ASPLIS के तहत मिलने वाली वार्षिक राशि को लेकर सेल के हजारों कर्मचारियों की नजर अब 1 अक्टूबर की बैठक पर टिक गई है। प्रबंधन बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ASPLIS के तहत वार्षिक राशि की गणना और उसका विवरण साझा करेगा।

ऐसे में कर्मचारियों के बीच यह जानने की उत्सुकता है कि इस बार उनके खाते में कितनी राशि पहुंचेगी। खासकर सेल की विभिन्न इकाइयों में कर्मचारी बोनस की राशि को लेकर लंबे समय से चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, बैठक से पहले राशि का कोई आंकड़ा आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। इसलिए फिलहाल किसी निश्चित रकम की घोषणा करना जल्दबाजी होगी। 1 अक्टूबर को प्रबंधन और केंद्रीय ट्रेड यूनियन नेताओं की बैठक के बाद ही ASPLIS की वास्तविक राशि को लेकर तस्वीर साफ होगी।

बैठक से पहले बढ़ी कर्मचारियों की उम्मीद

सेल के कर्मचारियों के लिए ASPLIS केवल एक भुगतान नहीं, बल्कि सालाना आय से जुड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा है। यही वजह है कि बैठक की तारीख तय होते ही कर्मचारियों की निगाहें अब दिल्ली में होने वाली इस बैठक पर टिक गई हैं। 1 अक्टूबर की बैठक में प्रबंधन की गणना सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सेल कर्मचारियों को ASPLIS के तहत कितनी राशि मिलेगी।

दिल्ली जा रहे एनजेसीएस लीडर

बैठक: 1 अक्टूबर 2026
समय: दोपहर 1 बजे
स्थान: इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली
मुद्दा: वित्त वर्ष 2026-27 के ASPLIS की वार्षिक राशि
ट्रेड यूनियन: सीटू, इंटक, बीएमएस, एचएमएस और एटक के केंद्रीय प्रतिनिधि/नेता शामिल होंगे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Related Stories

Retirement of SAIL-Bhilai Steel Plant Officers BSP OA to Host a Farewell on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Azmat ali 23/09/2026
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026
BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

NJCS meeting regarding SAIL employees bonus in Delhi on October 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

Azmat ali 23/09/2026
Retirement of SAIL-Bhilai Steel Plant Officers BSP OA to Host a Farewell on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Azmat ali 23/09/2026
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026
BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.