Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP News: गरीब मज़दूरों के वेतन से भद्दा मज़ाक कर रहे ठेकेदार, नहीं दे रहे मजदूरी, इंटक ने दिलाया पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: गरीब मज़दूरों के वेतन से भद्दा मज़ाक कर रहे ठेकेदार, नहीं दे रहे मजदूरी, इंटक ने दिलाया पैसा

Azmat ali 25/09/2026 1 minute read
BSP News Contractors Failing to Pay Workers Wages INTUC Secures Payment

इंटक के प्रयास से ठेका श्रमिकों को मिला वेतन। वेतन भुगतान में देरी पर प्रबंधन से चर्चा, ठेकेदार पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रयास से भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप स्थित रिफ्रैक्ट्री स्टोर में कार्यरत ठेका श्रमिकों को लंबित वेतन का भुगतान कराया गया। अनिल कुमार ठेका कंपनी द्वारा पिछले तीन महीनों से प्रत्येक माह के अंतिम दिनों में वेतन का भुगतान किया जा रहा था, लेकिन इस माह श्रमिकों को वेतन नहीं मिला था।

ठेका श्रमिकों ने यूनियन ऑफिस आकर यूनियन में शिकायत की, उसके पश्चात स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू एवं पदाधिकारियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ विभाग तथा स्टोर विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद बीएसपी प्रबंधन द्वारा ठेका श्रमिकों को वेतन दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

वेतन मिलने के बाद ठेका श्रमिकों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर इंटक पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यूनियन के अनुसार बीएसपी प्रबंधन द्वारा वर्तमान ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है तथा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

आरएमपी-3 के श्रमिकों के वेतन का मामला भी उठाया

इंटक यूनियन द्वारा अनिल कुमार की आरईडी विभाग तथा कूल एंड केयर कंपनी के अंतर्गत आरएमपी-3 में कार्यरत ठेका श्रमिकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने का मामला भी बीएसपी प्रबंधन के समक्ष उठाया गया। इस संबंध में यूनियन प्रतिनिधियों ने औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ विभाग के महाप्रबंधक राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक राहुल थोटे, प्रबंधक ज्योत कुमार एवं शशांक राव से मुलाकात कर श्रमिकों को लंबित वेतन दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का अनुरोध किया।

यूनियन ने बताया कि दोनों विभागों के ठेका श्रमिकों के लंबित वेतन भुगतान के लिए बीएसपी द्वारा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा संबंधित ठेका कंपनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर यूनियन कार्यालय में सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह, सारवा आर. दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, ताम्रध्वज सिन्हा एवं मनोज कुलदीप सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो
Next: BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Related Stories

The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
Traffic Disrupted Due to Waterlogging in the Chandandih Area near the Kumhari Overbridge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
Traffic Disrupted Due to Waterlogging in the Chandandih Area near the Kumhari Overbridge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Azmat ali 25/09/2026
BSP News Contractors Failing to Pay Workers Wages INTUC Secures Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: गरीब मज़दूरों के वेतन से भद्दा मज़ाक कर रहे ठेकेदार, नहीं दे रहे मजदूरी, इंटक ने दिलाया पैसा

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.