सीजीएम (मैकेनिकल) के अधीन आने वाले सभी डीआरओ अब सीजीएम इंचार्ज (एमएंडयू) को रिपोर्ट करेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सेल कॉरपोरेट ऑफिस से आदेश जारी कर दिया गया है। बीएसपी में सीजीएम की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कई सीजीएम की रिपोर्टिंग व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) मनोज कुमार अब सीजीएम (आयरन) के रूप में कामकाज संभालेंगे है। इनका कद बढ़ा दिया गया है। पूर्व सीजीएम तापसदास गुप्ता भी इसी पद पर थे। इसी तरह विवेक वर्मा, जो वर्तमान में सीजीएम (मैकेनिकल) के पद पर थे, उन्हें सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर सीजीएम एमएंडयू के लिए भी आदेश जारी हुआ है। सीजीएम (मैकेनिकल) के अधीन आने वाले सभी डीआरओ अब सीजीएम इंचार्ज (एमएंडयू) को रिपोर्ट करेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
चार सीजीएम की रिपोर्टिंग व्यवस्था तय
- सीजीएम (आयरन) अब ईडी (वर्क्स) को रिपोर्ट करेंगे।
- सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) और सीजीएम (एसपी) अब सीजीएम (आयरन) को रिपोर्ट करेंगे।
- सीजीएम (मैकेनिकल) के अधीन आने वाले सभी डीआरओ अब सीजीएम इंचार्ज (एमएंडयू) को रिपोर्ट करेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
- इस बदलाव के बाद आयरन विभाग की रिपोर्टिंग सीधे ईडी (वर्क्स) के स्तर पर रहेगी, जबकि ब्लास्ट फर्नेस और एसपी विभाग की रिपोर्टिंग सीजीएम (आयरन) के माध्यम से होगी।
