Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026 1 minute read
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital

स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को किया गया रेखांकित। पोस्टर प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ।

  • सेक्टर-9 अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों के साथ फार्मेसी विभाग की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 के सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के फार्मासिस्टों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रतियोगिता से हुई। इसका शुभारंभ इंचार्ज मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं हेड ऑफ मेडिकल डॉ. उदय कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता पंडा ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नीली कुजूर, डॉ. प्राची मेने एवं डॉ. प्रमोद राय शामिल रहे।

फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी

सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक औषधि निरीक्षक, दुर्ग संजय सिंह झाड़ेकर, डॉ. उदय कुमार तथा इंचार्ज फार्मेसी कल्पना सहित चिकित्सक एवं फार्मेसी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री झाड़ेकर ने एंटीबायोटिक एवं नारकोटिक दवाओं के सुरक्षित एवं नियमानुसार उपयोग, इंसुलिन के उचित कोल्ड स्टोरेज तथा दवाओं के रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सेक्टर-9 अस्पताल में HMIS प्रणाली के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

सेक्टर-9 अस्पताल में फार्मेसी सेवा का विशेष महत्व

डॉ. उदय कुमार ने कहा कि किसी भी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। दवाओं की खरीद, भंडारण, गुणवत्ता, सही दवा की उपलब्धता तथा चिकित्सक द्वारा लिखी गई पर्ची की सावधानीपूर्वक जांच में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। सेक्टर-9 अस्पताल जैसे बड़े एवं महत्वपूर्ण चिकित्सालय में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में मरीजों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती हैं।

ज्ञान, जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ा उत्साह

कार्यक्रम में डॉ. नूतन वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी फार्मासिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्रीय फार्मेसी के कर्मचारियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को और अधिक जीवंत बनाया गया। आयोजन ने फार्मासिस्टों के बीच ज्ञान, टीम भावना और कार्य के प्रति उत्साह को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

फार्मासिस्टों के योगदान को सम्मान और मान्यता

विश्व फार्मासिस्ट दिवस का यह आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि फार्मासिस्ट अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण और अनिवार्य कड़ी हैं। सेक्टर-9 अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों के साथ फार्मेसी विभाग की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। दवाओं की सुरक्षित उपलब्धता से लेकर मरीजों तक सही दवा पहुंचाने की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में रचना अंजली आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजन ने फार्मासिस्टों के समर्पण, विशेषज्ञता और स्वास्थ्य सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से
Next: ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.