Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026 1 minute read
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment

SAIL के CGM निर्मल कुमार सिंह को Mahanadi Coalfields Limited (MCL) का Director Finance नियुक्त किया गया है। 17 जून को हुआ था इंटरव्यू।

  • SAIL CGM Nirmal Kumar Singh बने MCL Director Finance, ACC ने दी नियुक्ति को मंजूरी।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) बोकारो स्टील प्लांट के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) निर्मल कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारत सरकार की Appointments Committee of the Cabinet (ACC) ने उन्हें महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के डायरेक्टर (फाइनेंस) पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निर्मल कुमार सिंह की नियुक्ति MCL के डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर मुहर लगा दी है। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेफी के चेयरमैन एनके बंछोर, वाइस चेयरमैन व बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं दी है।

31 अगस्त 2029 तक रहेगी नियुक्ति

आदेश के अनुसार, निर्मल कुमार सिंह पदभार ग्रहण करने की तारीख से MCL के डायरेक्टर (फाइनेंस) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति 31 अगस्त 2029 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
निर्मल कुमार सिंह वर्तमान में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में चीफ जनरल मैनेजर (CGM) के पद पर कार्यरत हैं। SAIL के अधिकारी का कोल सेक्टर की प्रमुख कंपनी में डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर पहुंचना महत्वपूर्ण प्रशासनिक और पेशेवर बदलाव माना जा रहा है।

ECL के डायरेक्टर फाइनेंस को अतिरिक्त प्रभार भी

इसी आदेश में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के डायरेक्टर (फाइनेंस) अंजर आलम को MCL के डायरेक्टर (फाइनेंस) पद का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने को भी Ex-post facto approval प्रदान किया गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 1 जुलाई 2026 से छह महीने की अवधि के लिए या नियमित अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने तक, जो भी पहले हो, मंजूर किया गया है।

SAIL के लिए भी अहम नियुक्ति

निर्मल कुमार सिंह की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में वित्तीय प्रबंधन और नेतृत्व स्तर पर अधिकारियों की नियुक्तियां लगातार महत्वपूर्ण हो रही हैं। SAIL के CGM स्तर के अधिकारी का MCL में डायरेक्टर फाइनेंस बनना दोनों PSU के बीच वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

17 जून को इंटरच्यू हुआ था

PESB ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (वित्त) पद के लिए कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू 17 जून को लिया था। इनमें कोल इंडिया लिमिटेड के वेस्टर्न कोलफील्ड्स, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, राइट्स लिमिटेड, ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन तथा SAIL के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

आप भी पढ़िए निर्मल कुमार सिंह का करियर

05 जून 1995 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट में जूनियर मैनेजर (फाइनेंस) के रूप में सेवा शुरू की। वित्त एवं लेखा क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए संगठन में लगातार पदोन्नति प्राप्त की। 30 जून 2024 को चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस), बोकारो स्टील प्लांट के पद पर पदोन्नत हुए। अब लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) द्वारा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के निदेशक (वित्त) पद के लिए चयनित हुए थे। सीए एनके सिह की पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से हुई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Related Stories

Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.