Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा

Azmat ali 29/09/2026 1 minute read
BSL BAKS Preparations for an indefinite hunger strike and silent procession protest at the CGM office

BSL BAKS: सेल कॉरपोरेट स्तर पर 45 से अधिक मुद्दे लंबित, BAKS ने SMS न्यू CGM कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन।

  • बीएसएल कर्मचारियों से आगामी आंदोलन में एकजुट होकर भाग लेने की अपील की।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) ने अपने द्वितीय चरण के आंदोलन के तहत एसएमएस न्यू विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभाग के अधिकांश कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के समाधान में प्रबंधन की उदासीनता के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। बीएसएल कर्मचारियों के 45 से अधिक मुद्दे सेल कॉरपोरेट स्तर पर, जबकि 60 से अधिक मुद्दे बोकारो स्टील प्लांट स्तर पर लंबित हैं।

BAKS सहित कई यूनियनों ने वेज रिवीजन-2017, एरियर, बोनस फॉर्मूला, NJCS में सुधार और ग्रेच्युटी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर अलग-अलग न्यायालयों में मामले भी दायर किए हैं। यूनियन का आरोप है कि कर्मचारियों को मिलने वाली कई सुविधाएं या तो बंद कर दी गई हैं या वर्षों से उनमें संशोधन नहीं किया गया है। इसके कारण कर्मचारियों को वर्तमान में मुख्य रूप से डीए और बेसिक पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

आमरण अनशन और मौन जुलूस की तैयारी

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव ने कर्मचारियों से अगले चरण के आंदोलन में प्रस्तावित आमरण अनशन और मौन जुलूस को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब बिना आर-पार की लड़ाई के कुछ हासिल नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि इस्पात मंत्रालय से लेकर सरकार तक की कथित चुप्पी ने प्रबंधन को कर्मचारियों की सैकड़ों मांगों को लंबित रखने में मदद की है। इसलिए अब बीएसएल कर्मचारियों को एकजुट होकर सड़क पर संघर्ष करना होगा।

बोनस सब-कमेटी पर भी साधा निशाना

राहुल प्रसाद साव ने बोनस सब-कमेटी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “बगैर वोट वाले सब-कमेटी के सदस्य हैं, तो जिनको वोट मिला है, वे बाहर बैठकर तमाशा देख रहे हैं।” प्रदर्शन के दौरान महासचिव हरिओम, अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष कृष्ण रजवार, उपमहासचिव माणिक मुंडा, उपकोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सहित यूनियन कार्यकारिणी के सदस्यों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

‘प्रबंधन का प्रस्ताव, प्रबंधन का फॉर्मूला और मनोनीत नेता’

यूनियन के विभागीय प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि जब बयान और प्रस्ताव प्रबंधन का हो, फॉर्मूला प्रबंधन का हो और नेता भी प्रबंधन द्वारा मनोनीत किए जाएं, तो कर्मचारियों का भला होना मुश्किल है। उन्होंने कहा, “NJCS से लेकर सेल कॉरपोरेट स्तर तक पूर्ण बदलाव के लिए हमें सड़क पर उतरना होगा। कर्मचारियों के पास अब दूसरा कोई विकल्प नहीं है।” उन्होंने बीएसएल कर्मचारियों से आगामी आंदोलन में एकजुट होकर भाग लेने की अपील की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को
Next: भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Related Stories

A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
SAIL News Letter to SAIL CMD urging a bonus equivalent to one months salary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

Azmat ali 29/09/2026
intuc-to-stage-unique-protest-on-the-30th-ahead-of-the-sail-bonus-meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 39 माह का बकाया एरियर: 39 कर्मचारी होंगे अर्धनग्न, RSP में 30 को अनोखा प्रदर्शन, आखिर क्यों INTUC ने उठाया ऐसा कदम?

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
BSL BAKS Preparations for an indefinite hunger strike and silent procession protest at the CGM office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा

Azmat ali 29/09/2026
SAIL News Letter to SAIL CMD urging a bonus equivalent to one months salary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

Azmat ali 29/09/2026
intuc-to-stage-unique-protest-on-the-30th-ahead-of-the-sail-bonus-meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 39 माह का बकाया एरियर: 39 कर्मचारी होंगे अर्धनग्न, RSP में 30 को अनोखा प्रदर्शन, आखिर क्यों INTUC ने उठाया ऐसा कदम?

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.