सेल प्रबंधन ने ₹31200 रुपए बोनस देने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, ट्रेनीज को 24 हजार 960 रुपए देने का प्रस्ताव आया है।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सेल कर्मचारियों के बोनस राशि को लेकर बड़ी खबर है। एनजेसीएस यूनियनों ने एक मत से पिछले साल से अधिक बोनस की मांग की। सीटू की तरफ से बात रखते हुए ललित मोहन मिश्र ने पूर्व के 40 हजार से अधिक के बोनस का जिक्र किया। कहा-इससे अधिक यानी 40 हजार 500 रुपए ही बोनस दिया। वहीं, अन्य यूनियनों की तरफ से भी कहा गया कि पिछली बार से अधिक बोनस लेंगे।
यूनियन नेताओं ने कहा-बोनस फॉर्मूला से ऊपर ही राशि कर्मचारियों को दी जाए। प्रबंधन ने यूनियन की मांग को खारिज कर दिया। काफी देर तक बातचीत के बाद डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह मीटिंग से बाहर गए। बताया जा रहा है कि सीएमडी से विचार-विमर्श कर रहे हैं। अन्य अधिकारी भी अलग से मीटिंग कर रहे हैं। बता दें कि प्रबंधन ने बोनस फार्मूले के अनुसार ₹30109 रुपए बोनस देने का प्रस्ताव रखा। इसको राउंड फिगर करते हुए ₹31200 देने का प्रस्ताव आया है। वहीं, ट्रेनीज को 24 हजार 960 रुपए देने का प्रस्ताव आया है।
नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस के प्रतिनिधि और सेल प्रबंधन के बीच दिल्ली स्थित एक होटल में मीटिंग चल रही है। बैठक दोपहर ढाई बजे शुरू हुई। प्रबंधन की ओर से उत्पादन-उत्पादकता रिपोर्ट पेश करने क बाद बोनस राशि का प्रस्ताव पेश किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश
मैनेजमेंट सेल प्रबंधन के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह काफी देरी से दोपहर 3 बजे पहुंचे। डायरेक्टर वाणिज्य टीएन नटराजन, मुख्य महाप्रबंधक HR संजीव कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक एफ एंड ए पवन कुमार अग्रवाल, जीएम मलय आदि मौजूद हैं। बोनस मीटिंग में एनजेसीएस से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी. संजीवा रेड्डी, बोकारो से बीएन चौबे, BMS से श्रीनिवास राव, रंजय कुमार, सीटू दुर्गापुर स्टील प्लांट से ललित मोहन मिश्र, भिलाई स्टील प्लांट से डीवीएस रेड्डी, एचएमएस से संजय वढावकर, बोकारो से राजेंद्र सिंह, AITUC से विद्यासागर गिरी और बोकारो स्टील प्लांट से रामाश्रय प्रसाद उपस्थित हैं।
