Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों के लिए Bhilai Hotel में बुकिंग बैन, अधिकारियों को सुख-चैन, इतना भेदभाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों के लिए Bhilai Hotel में बुकिंग बैन, अधिकारियों को सुख-चैन, इतना भेदभाव

26/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Booking-ban-in-Bhilai-Hotel-for-SAIL-employees-only-booking-for-officers
  • भिलाई टाउनशिप में बिजली कटौती करने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक की कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बच्चों का स्कूल शुरू हो गया है। इसे देखते हुए सुबह बिजली की कटौती बंद करने एवं कर्मचारियों के नाम पर भिलाई निवास में भी कमरे बुक करने की सुविधा देने की मांग उठी।

वर्किंग कमेटी की बैठक में यूनियन के उप महासचिव विपिन बिहारी मिश्रा ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। साथ ही बच्चों के स्कूल भी खुल गए हैं। सुबह बच्चे स्कूल जाने को तैयार होते हैं, उसी समय टाउनशिप में बिजली की कटौती हो जाती है। इससे कर्मियों के परिवार को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए जल्द से जल्द टाउनशिप में सुबह की बिजली कटौती को बंद किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL हाउस लीज को लेकर बड़ा अपडेट, BSP के नोटिस पर होगी कानूनी लड़ाई

उप महासचिव शिव शंकर सिंह ने कहा कि भिलाई निवास में अधिकारियों के नाम से कमरे बुक किए जाते हैं, कर्मचारियों के नाम से नहीं। यह अधिकारियों-कर्मचारियों में सरासर भेदभाव है। जल्द से जल्द कर्मचारियों के नाम से भी भिलाई निवास में कमरे बुक कराने की सुविधा प्रदान की जाए।

ये खबर भी पढ़ें  Boakro Steel Plant के सभी CGM दफ्तर पर होगा प्रदर्शन, फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल

उप महासचिव धनेश प्रसाद ने कहा कि टाउनशिप में सड़कों के किनारे पेड़ की टहनियां रोड पर आ चुके हैं, जिससे आवागमन में बाधा होती है। इन टहनियों को जल्द से जल्द काटा जाए। यूनियन महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि बरसात शुरू हो गई है एवं बच्चों का स्कूल भी शुरू हो गया है अब बिजली कटौती करने की कोई जरूरत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें  327 बीएसपी कर्मचारियों और पत्नियों को मिला माइक, सुर-ताल और लय ने जमाया रंग, जानिए विजेताओं के नाम

उन्होंने कहा कि बरसात के समय सड़क किनारे के ऐसे पेड़, जिनकी टहनियां बिजली के तारों पर एवं रोड के ऊपर आ रही है उन्हें जल्द काटने के लिए संबंधित विभाग से बातचीत की जाएगी। भिलाई निवास में कर्मचारियों के नाम से भी कमरे बुक करने के मुद्दे पर उन्होंने उच्च प्रबंधन से चर्चा कर करने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें  Bhilai Township के 10 हजार मकान-दुकान की रजिस्ट्री का मामला हुडको की तरह करें हल, सब होंगे खुश

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, एसके बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पीवी राव, एस रवि, सच्चिदानंद पांडे, अजय कुमार मार्टिन, गिरीराज देशमुख, रमेश तिवारी, मदनलाल सिन्हा, सहायक कोषाध्यक्ष जीआर सुमन, उप महासचिव बिपिन बिहारी मिश्रा, धनेश प्रसाद, सीपी वर्मा, अनिमेष पसीने, शिव शंकर सिंह, जयंत बराठे, पीके विश्वास, ज्ञानेंद्र पांडे, राजकुमार, जीके अग्रवाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हाउस लीज को लेकर बड़ा अपडेट, BSP के नोटिस पर होगी कानूनी लड़ाई
Next: Job News: 627 पदों के लिए 28 जून को रोजगार मेला, लाइवलीहुड कॉलेज भिलाई में होगा चयन

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.