Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: बायलर ब्लास्टर ने टर्बो थंडर को 8 विकेट से हराया, पावर ट्रॉफी पर किया कब्जा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP NEWS: बायलर ब्लास्टर ने टर्बो थंडर को 8 विकेट से हराया, पावर ट्रॉफी पर किया कब्जा

02/07/2023 1 minute read
BSP-News-Boiler-Blaster-beat-Turbo-Thunder-by-8-wickets-captured-Power-Trophy

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी के पावर फैसिलिटी जोन द्वारा पावर ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर 1 में किया गया, जिसकी विजेता बॉयलर ब्लास्टर रही। फाइनल मैच में टर्बो थंडर की टीम को 8 विकेट से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच तिलक रहे।

टास जीतकर बॉयलर ब्लास्टर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्बो थंडर ने 10 ओवरों में 7 विकेट पर 113 रन बनाए। मुकेश ने 48 रन व ध्रुव देवांगन ने 31 रन का सहयोग दिया। बॉयलर ब्लास्टर की ओर से अनिल सिंह एवं आनंद माधव दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। वहीं, शीशेद्र ने एक विकेट लिया, दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

टर्बो थंडर द्वारा बनाये 113 रन के लक्ष्य का पीछा बायलर ब्लास्टर ने मात्र 7.2 ओवरों में 2 विकेट पर 114 रन बनाकर कर लिया। तिलक ने 82 रन बनाए। अनिल सिंह 16 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं, गेंदबाजी में टर्बो थंडर से आशीष यादव एवं बिट्टू सिंह ने एक-एक विकेट लिए। इस प्रतियोगिता के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अनिल सिंह रहे। बेस्ट बैट्समैन तिलक व फर्स्ट फिफ्टी ऑफ द टूर्नामेंट बनाने वाले खिलाड़ी नागेश्वर बने।

फाइनल मैच एवं पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि अनूप कुमार दत्ता (सीजीएम सिंटरिंग प्लांट) द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित कर किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक राजीव पांडे सहित महाप्रबंधक व विभाग प्रमुख एचके साहू, महाप्रबन्धक संजय निखार, शेख जाकिर, अभय कुमार, वीएस देवांगन, राजीव निगम, पीके मोहन, संजय अग्रवाल, एसएनएस यादव, सहायक महाप्रबन्धक पीयूष सेन, टीके दत्ता उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजीव पांडे के मार्गदर्शन व शेख जाकिर के नेतृत्व में मोहन राव, नागेश, अनिल सिंह आदि का सहयोग रहा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL वेतन समझौता, ठेका मजदूरों और भवनाथपुर के कर्मियों के लिए बोकारो में यूनियनों का संयुक्त मोर्चा, झारखंड में होगा महापड़ाव
Next: SAIL Wage Agreement से अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, कर्मियों के लिए बीरबल की खिचड़ी, तो 39 माह का नहीं मिलेगा एरियर…!

Related Stories

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.