Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 22 साल बाद SAIL हाउस लीज की रजिस्ट्री शुरू, Bhilai में जश्न, रजिस्ट्री ऑफिस में विधायक देवेंद्र व महापौर नीरज पाल से लिपटे लीजधारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

22 साल बाद SAIL हाउस लीज की रजिस्ट्री शुरू, Bhilai में जश्न, रजिस्ट्री ऑफिस में विधायक देवेंद्र व महापौर नीरज पाल से लिपटे लीजधारी

12/07/2023 1 minute read
SAIL-house-lease-registry-started-after-22-years-an-atmosphere-of-celebration-in-Bhilai-The-lease-holder-happily-hugged-the-MLA-Mayor-in-the-registry-office
  • बुधवार से टाउनशिप के मकानों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। पहले ही दिन सेकड़ो की संख्या में टाउनशिप के लोग अपने आवासो का पंजीयन करवाने के लिए पहुंचे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 22 साल बाद भिलाई की भलाई के लिए एक बड़ा काम हो गया है। बुधवार सुबह दुर्ग रजिस्ट्री आफिस में जश्न का माहौल रहा। हर कोई गले-मिलता रहा। बधाइयां देता रहा। सेल हाउस लीज की रजिस्ट्री होते ही विधायक देवेंद्र यादव से लोग लिपट गए। आंखों में खुशियों के आंसू आ गए। पहले दिन रजिस्ट्री कराने वालों में राम जसपाल, बीके वर्मा, बीपी शर्मा, मान सिंह ठाकुर, अरविंद बंछोर शामिल हैं। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जीएम विजय शर्मा, नीतिन कनिक दले आदि मौजूद रहे।

बुधवार से टाउनशिप के मकानों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। पहले ही दिन सेकड़ो की संख्या में टाउनशिप के लोग अपने आवासो का पंजीयन करवाने के लिए पहुंचे। सबसे पहली रजिस्ट्री जसवंत सिंह ने करवाया। पहली रजिस्ट्री होते ही टाउनशिप वासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सब बेहद खुश दिखे। सभी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। सब इतने खुश थे सब एक दूसरे को बधाई देने लगे। सब को मिठाई खिलाकर मुह मीठा कर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।

लोगों ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और महापौर नीरज पाल को भी मिठाई खिलाई और दिल से धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि इस दिन का उन्हें सालों से इंतजार था। ऐसा लगने लगा था कि यह स्वर्णिम पल उनके जीवन मे कभी नहीं आएगा। सब ने उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन विधायक और महापौर ने मिलकर ऐसा काम किया कि आज हम सबके आवासों की रजिस्ट्री हो रही है।

बुधवार की सुबह से ही सब लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए जिला पंजीयन कार्यालय पहुंच गए थे। सुबह 10 बजे से पंजीयन कार्यालय खुलते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई। और फिर लगातार सब का बारी बारी से रजिस्ट्री शुरू किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री यादव और महापौर श्री पाल ने सब को बधाई दी और कहा कि हम सबके कका प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के रहते हुए कोई काम असम्भव नहीं है। उन्ही के मार्गदर्शन में यह बड़ी सफलता भिलाई वासियों को मिली है।

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai Steel Plant में CISF की गुंडई, हाइवा ऑपरेटर को जमीन पर पकड़ा, थप्पड़ मारा, लाठी से पिटाई, रातभर हंगामा, जवान पर FIR की तैयारी

इधर-महापौर नीरज पाल का कहना है कि 2002 में बीएसपी ने कर्मचारी व भूतपूर्व कर्मचारियों के लिए बीएसपी के आवास को 30 वर्षीय लीज पर प्रदान किया था। उस वक्त बीएसपी द्वारा लीज एग्रीमेंट किया था। लीज डीड की रजिस्ट्री नहीं की गई थी।

इस संबंध में लीजधारकों द्वारा काफी प्रयास किया गया। लेकिन उस समय के पदासीन राजनेताओं और अधिकारियों द्वारा समूचित प्रयास नही किया गया। इसलिए मामला वहीं का वहीं अटका रहा। इसलिए लीज धारकों द्वारा इस समस्या के संबंध में वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव और मुझसे बातचीत शुरू हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें:   हाउस लीज रजिस्ट्री: 12 जुलाई को पहली रजिस्ट्री, CM Bhupesh Baghel से भेंट करवाएंगे विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पाल, BSP ने दिया इन अफसरों को पॉवर ऑफ अटॉर्नी

इस संबंध में भिलाई में अप्रैल माह में मुख्यमंत्री के भिलाई आगमन पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लीज के पंजीयन के संबंध में समस्या को प्रस्तुत किया गया। तब सीएम ने उक्त समस्या के समाधान के लिए पहल की। बीएसपी के डीआईसी अनिर्बानदास गुप्ता को निर्देशित किया था।

ये खबर भी पढ़ें:   Bokaro Steel Plant: चंदा के बहाने AGM के घर पर बदमाशों का हमला, पत्नी के गले से खींची चेन, मचा कोहराम

राज्य शासन की ओर से कलेक्टर को बीएसपी को लीज की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल लगातार बीएसपी एवं कलेक्टर दुर्ग एवं कमीश्नर नगर निगम के साथ बैठकें की गई। लीज पंजीयन के लिए बीएसपी को सहमति मिलने पर बीएसपी प्रबंधन द्वारा लीज पंजीयन के संबंध में सभी 4500 आवासधारकों को प्रपत्र जारी किया गया।

विधायक व महापौर द्वारा कलेक्टर दुर्ग, नगर निगम आयुक्त, जिला पंजीयक, अनुविभागीय अधिकारी के साथ कई दौर की बैठकें करने के पश्चात राज्य शासन की ओर से सारी बिंदुओं पर सख्ती से फैसला किया गया। जिसके आधार पर बीएसपी के लीज आवास धारकों का आवास के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सिकंदराबाद रेल मंडल के पेद्दपल्ली जंक्शन पर अब ठहरेगी ट्रेन, इधर-अमृतसर नहीं निजामुद्दीन तक चल रही रेलगाड़ी
Next: Bhilai की सियासी बिसात पर लीजधारी मोहरे, कांग्रेस-भाजपा का वोट बैंक सधा या बंटा, कहीं खुशी-कहीं गम

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.