Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ‘वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारने से बजता है सायरन’, आवाज सुनने 7 बच्चों ने कर दी पत्थरबाजी, अब गिरफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

‘वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारने से बजता है सायरन’, आवाज सुनने 7 बच्चों ने कर दी पत्थरबाजी, अब गिरफ्तार

19/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
The-sound-of-siren-comes-from-pelting-stones-on-Vande-Bharat-Express…-7-children-pelted-stones-now-arrested
  • पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि 14 जुलाई को शाम के समय वे सभी लोग गुलेल लेकर कबूतर मारने के लिए तिल्दा रेलवे पूर्वी यार्ड के आस पास घूम रहे थे

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारने वाले बच्चों को दबोच लिया गया है। गाड़ी संख्या 20826 नागपुर बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में तिल्दा स्टेशन के बाद पत्थर फेंकने की घटना से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर C3 के 50,51, 52 सीट नंबर के बगल वाले कांच की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी।

इस घटना की जांच करने पर घटना की पुष्टि हुई और रेल पर यात्रा करने वालों की जान को खतरा उत्पन्न किया जाना पाया गया। अतः रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा में अपराध क्रमांक 2036/23 धारा 153 रेल अधिनियम दिनांक 14.07.2023 पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरीक्षक आरएस मिश्रा भाटापारा तथा उपनिरीक्षक डीके शास्त्री तिल्दा के द्वारा मामले के आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। इसी पतासाजी और सुरागरसी के अंतर्गत सीसीटीवी के फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 18 जुलाई को 7 नाबालिक को तिल्दा बस्ती से पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि 14 जुलाई को शाम के समय वे सभी लोग गुलेल लेकर कबूतर मारने के लिए तिल्दा रेलवे पूर्वी यार्ड के आस पास घूम रहे थे और किसी से यह सुने थे कि वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थर लगने से सायरन की आवाज बजती है।

इस अंदेशे से सभी लोगों ने पत्थर उठा लिया और वंदे भारत के गुजरने के समय तकरीबन 18:31 बजे उस पर पत्थर फेंके, जिसमें से एक पत्थर C3 कोच के सीट नंबर 50 51 52 के बाजू वाली खिड़की पर लगा, उसकी आवाज सुनकर सभी नाबालिक वहां से भाग गए थे। 18 जुलाई को सभी विधि का उल्लंघन करने वाले 7 बालकों को विधिवत कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा के अपराध क्रमांक 2036/23 धारा 153 रेल अधिनियम 14.07.2023 के मामले में गिरफ्तार किया गया। किशोर न्याय बोर्ड माना रायपुर छग में प्रस्तुत किया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP कर्मी ने दो दिन पहले मां, पत्नी और एक साल की बच्ची को भेजा गांव, आज घर में हो गया हादसा, बची जान
Next: वाह…! पैन कार्ड, आधार कार्ड के साथ अब मजदूर कार्ड भी बनेगा मितान से, कॉल करें 14545 पर

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.